सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A celebration of art and culture will unfold at the Lakshmanpuri Festival, where eminent personalities will be honored.

Lucknow News: लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल में सजेगी कला-संस्कृति की महफिल, विभूतियों का होगा सम्मान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A celebration of art and culture will unfold at the Lakshmanpuri Festival, where eminent personalities will be honored.
 वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में 18 जून को आयोजित होने वाले लक्ष्मणपुरी फेस्टिवल-2026 में कला, साहित्य, संगीत और संस्कृति के रंग बिखरेंगे। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव-एक कदम शिक्षा की ओर व कला कारवां के संयुक्त तत्वावधान में गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में यह कार्यक्रम होगा।


इस फेस्टिवल में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आठ हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ रंगकर्मी व अभिनेता पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी को लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मान और पद्मश्री विद्या विंदु सिंह को रानी लक्ष्मीबाई प्रेरणा सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार, उद्यमी यावर अली शाह और समाजसेवी प्रवीण कुमार मित्तल को भी लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं भी

फेस्ट में 6 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राज्य ललित कला अकादमी के प्रशिक्षक बच्चों को मार्गदर्शन देंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


भगवान लक्ष्मण पर दास्तानगोई और नाटक होंगे आकर्षण

इस आयोजन में पहली बार भगवान लक्ष्मण पर आधारित लक्ष्मणगाथा म्यूजिकल दास्तानगोई प्रस्तुत की जाएगी। मशहूर किस्सागो अरशाना अजमत और आरजे प्रतीक इसकी प्रस्तुति देंगे। वहीं प्रसिद्ध रंगकर्मी अमित दीक्षित रामजी के निर्देशन में नाटक कान्हा से द्वारिकाधीश का मंचन होगा, जिसमें 50 कलाकार भाग लेंगे। कथक गुरु डॉ. उपासना दीक्षित के निर्देशन में भगवान गौतम बुद्ध पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की जाएगी।

 वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार।

 वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार।

 वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार।

 वरिष्ठ पत्रकार श्याम कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed