{"_id":"6a66711b903fb3a2d50d43c6","slug":"a-record-1000-players-to-gather-for-the-state-taekwondo-championship-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1847394-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राज्य ताइक्वांडो में जुटेंगे रिकॉर्ड एक हजार खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राज्य ताइक्वांडो में जुटेंगे रिकॉर्ड एक हजार खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। भले ही इस खेल में अभी तक मान्यता नहीं मिली है, लेकिन जब बात आयोजन की आती है यह खेल मान्यता प्राप्त खेलों को कहीं पीछे छोड़ देता है। बात हो रही है ताइक्वांडो की, जिनकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से तकरीबन एक हजार खिलाड़ी जुटेंगे।
31 जुलाई से दो अगस्त तक चलने वाली प्रतियोगिता में 84 स्वर्ण, 84 रजत और 168 कांस्य पदकों के लिए जोर आजमाइश होगी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में होने वाली प्रतियोगिता सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर यूपी टीम का गठन होगा, जो नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेगी। एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने कहा कि पहली बार प्रतियोगिता के दौरान वर्चुअल ताइक्वांडो का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिना शारीरिक संपर्क के मुकाबला आयोजित किया जा सकता है। इसमें खिलाड़ी वीआर हेडसेट और मोशन सेंसर का इस्तेमाल करके मुकाबला खेलेगा। इसमें बिना चोट के जोखिम के खिलाड़ी एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं।