फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple commits suicide after their insistence on marriage was not met

Lucknow News: शादी की जिद पूरी न होने पर प्रेमी युगल ने दी जान

Mon, 27 Jul 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Couple commits suicide after their insistence on marriage was not met
अनिकेत की फाइल फोटो।
तेलीबाग। पीजीआई की न्यू बलदेव विहार कॉलोनी में शनिवार देर रात प्रेमी युगल ने खुदकुशी कर ली। अनिकेत (21) और 18 वर्षीय युवती शादी करना चाहते थे। रिश्ते में भाई-बहन होने के कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

मूलरूप से शाहजहांपुर निगोही रीवा गांव के अनिकेत छह साल से परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। वह फॉल्स सीलिंग का काम करते थे। उनका तीन साल से नोएडा के खोड़ा कॉलोनी निवासी बुआ की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

अनिकेत के भाई अमन ने बताया कि अनिकेत 23 जुलाई को अहमदाबाद नौकरी के बहाने घर से निकले और नोएडा में बुआ के घर पहुंच गए। वहां से अनिकेत युवती को लेकर अयोध्या पहुंचे। जानकारी होने पर परिजन भी वहां पहुंचे और शनिवार को दोनों को खोज लिया। परिजनों ने दोनों को समझाया और इटावा में दूसरी बुआ के घर चलकर बातचीत करने के लिए कहा। अनिकेत और युवती इसके लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलती ट्रेन से कूदकर भागे थे दोनों
अमन के अनुसार, परिजन दोनों को लेकर अयोध्या से ट्रेन से कानपुर पहुंचे। वहां से इटावा जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़ी। चलती ट्रेन से अनिकेत और युवती कूद गए। इसके बाद दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद किए और कानपुर से पीजीआई न्यू बलदेव विहार कॉलोनी स्थित घर पहुंचे। पहली मंजिल के कमरे में पंखे से अलग-अलग दुपट्टों के सहारे दोनों ने फंदा लगा लिया। रात करीब एक बजे परिजन घर पहुंचे तो दोनों के शव फंदे से लटके मिले।
मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में लिए गए
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जांच के लिए कब्जे में लिए हैं। परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।

अनिकेत की बहन से युवती के भाई ने किया था प्रेम विवाह
सात साल पहले युवती के भाई ने अनिकेत की बहन से प्रेम विवाह किया था। इससे दोनों परिवार नाखुश थे। वक्त के साथ दोनों परिवार में मनमुटाव कुछ कम हुआ था। तीन साल से अनिकेत और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवार किसी भी हाल में इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed