फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A special two-month campaign for HIV awareness will be conducted

Lucknow News: एचआईवी जागरूकता के लिए दो माह चलेगा विशेष अभियान

Thu, 13 Aug 2026 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
A special two-month campaign for HIV awareness will be conducted
विज्ञापन


लखनऊ। एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक विशेष अभियान शुरू किया है। बुधवार को बलरामपुर चिकित्सालय में अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने किया। इस दौरान विशेष चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर भी लगा।

अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में बैठकें होंगी। चयनित महाविद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला एड्स नियंत्रण सह जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि आईसीटीसी, संपूर्ण सुरक्षा क्लिनिक, डीएसआरसी और एआरटी केंद्रों पर एचआईवी की मुफ्त जांच, परामर्श और उपचार उपलब्ध है। कार्यक्रम में जादू के शो से भी लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में एचआईवी, हेपेटाइटिस और टीबी की मुफ्त जांच व परामर्श दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके श्रीवास्तव, डॉ. एमएच उस्मानी और डॉ. एके गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed