{"_id":"699ba1bcf7641ff75a00dda4","slug":"a-tuition-teacher-in-lucknow-filed-a-case-against-a-student-for-harassment-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन टीचर ने छात्रा से किया दुष्कर्म: गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पूर्व सीएम का खुद को बताता था करीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन टीचर ने छात्रा से किया दुष्कर्म: गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, पूर्व सीएम का खुद को बताता था करीबी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ट्यूशन टीचर ने दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जीवन खराब करने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया।
छात्रा से दुष्कर्म (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ट्यूशन टीचर ने दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जीवन खराब करने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos
बिजनौर जनपद निवासी 13 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहती है। वह 9वीं की छात्रा है। उसके माता-पिता सरकारी सेवा में हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गोमती एनक्लेव निवासी वीर सिंह यादव उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आता था। वह मूलरूप से बांदा के बबेरू का रहने वाला है। आरोप है कि 22 जनवरी को किशोरी के माता पिता दफ्तर गए थे। दादी घर के बाहर धूप में बैठी थीं। तभी घर में अकेला पाकर आरोपी ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर जीवन खराब करने की धमकी दी। लोक लाज के चलते किशोरी शांत हो गई। इसके बाद आरोपी ट्यूशन पढ़ाने के बहाने अक्सर दोपहर में आने लगा और ब्लैकमेल कर 12 फरवरी तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो दवा देकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बात बताई। माता-पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
आरोपी खुद को बताता है पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी
किशोरी के पिता के मुताबिक आरोपी बहुत रसूख वाला है। वह समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। यहीं नहीं प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ उसकी फोटो भी है। लोगों को उनके साथ की फोटो दिखाकर रौब गांठता है।
