फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young couple hanged herself in Telibagh, Lucknow.

Lucknow: शादी के लिए घरवाले नहीं हुए तैयार तो प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी, फंदे पर लटके मिले शव

Sun, 26 Jul 2026 12:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 26 Jul 2026 12:46 PM IST
सार

लखनऊ के तेलीबाग में युवक-युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों शादी करना चाहते थे पर लड़की लड़के की बुआ की बेटी थी इसलिए परिजन तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
A young couple hanged herself in Telibagh, Lucknow.
मृतक अनिकेत व अंजलि। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बालदेव विहार कॉलोनी तेलीबाग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात करीब 1 बजे की है। मृतकों की पहचान अनिकेत उर्फ रानु कुमार (21 वर्ष) और अंजलि (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों  रिश्ते में चचेरे भाई-बहन (लड़की लड़के की बुआ की बेटी) थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अनिकेत शाहजहांपुर जिले के ग्राम रीवा का रहने वाला था, जबकि अंजलि नोएडा की खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवालों की सहमति नहीं मिल रही थी। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, अनिकेत 23 जुलाई को घर से अहमदाबाद जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वह नोएडा चला गया। वहां से दोनों युवक-युवती घर से भागकर अयोध्या पहुंच गए। जहां उन्हें परिजनों ने ढूंढ लिया। अनिकेत की मां और भाई उन्हें अयोध्या से वापस ले आए और इटावा स्थित रिश्तेदार के यहां ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर स्टेशन पर ट्रेन बदलने के दौरान दोनों मौके से भाग निकले और लखनऊ स्थित किराए के मकान पर पहुंच गए। जब परिजन इटावा से वापस लौटे तो रात करीब 1 बजे दोनों को मकान के प्रथम तल के पीछे वाले कमरे में पंखे से अलग-अलग कपड़े के फंदे से लटके पाया। 


सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी और पुलिस टीम पहुंची। मौके पर अनिकेत के परिजन भी मौजूद थे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घर में सभी लोग रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed