फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aadhaar-related work will be carried out in both cities and villages

Lucknow News: शहर से लेकर गांवों तक में होगा आधार का काम

Tue, 28 Jul 2026 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar-related work will be carried out in both cities and villages
लखनऊ। आधार कार्ड संबंधी काम के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय डाक विभाग लखनऊ समेत पांच जिलों में विशेष शिविर लगाने जा रहा है। कस्बों और गांवों तक में एक अगस्त से शुरू हो रहे इन शिविरों में आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
विज्ञापन

मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने बताया कि कुल 120 शिविरों का आयोजन होगा। लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी और सीतापुर में उप डाकघरों, शाखा डाकघरों, पंचायत भवनों, विद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ये शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन लोगों तक आधार की सेवा पहुंचाना है, जो किन्हीं कारणों से मुख्य आधार सेवा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। सुनील कुमार राय ने बताया कि काफी लोग दैनिक मजदूरी छोड़कर या किराया-भाड़ा खर्च करके दूर स्थित केंद्रों पर जाने में असमर्थ हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि लोगों को अपने गांव व क्षेत्र में ही सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार शिविरों में ये काम होंगे
नया आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय विवरण, नाम, पता, जन्मतिथि में सुधार, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जोड़ना या बदलना, फोटो, फिंगरप्रिंट और आंख का विवरण, पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों के लिए नए आधार कार्ड बनाना।


लखनऊ में यहां लगाए जाएंगे शिविर
प्राथमिक विद्यालय गोसाईंगंज, प्राथमिक विद्यालय निगोहां, प्राथमिक विद्यालय काकोरी, प्राथमिक विद्यालय माल, प्राथमिक विद्यालय इटौंजा, प्राथमिक विद्यालय बंथरा, प्राथमिक विद्यालय सरोजनीनगर।


इन जिलों में लगाए जाएंगे विशेष शिविर
दिनांक जिला शिविर की संख्या
01 से 29 अगस्त लखनऊ 24
03 से 31 अगस्त रायबरेली 25
03 से 27 अगस्त अयोध्या 22
01 से 24 अगस्त बाराबंकी 24
01 से 24 अगस्त सीतापुर 22
(लखनऊ जीपीओ में भी एक से 22 अगस्त तक तीन शिविर लगाए जाएंगे।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed