फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aadhaar work stalled due to intermittent power supply

Lucknow News: बिजली की आवाजाही से अटका आधार का काम

Wed, 19 Aug 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 19 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar work stalled due to intermittent power supply
महिंगवा प्राथमिक विद्यालय ​में लगे ​शिविर में आधार बनने का इंतजार करते आवेदक। 
बख्शी का तालाब। महिंगवा के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को लगे शिविर में आधार संशोधन और नए बनाने के कार्य में बिजली की आवाजाही बाधा बनी। कई आवेदकों को मायूस लौटना पड़ा। आधार ऑपरेटर संजीव कुमार गिरी ने दावा किया कि उन्होंने पहले दिन 15 आवेदकों के आधार कार्ड की गड़बड़ी दूर की है।
विज्ञापन

शिविर में 50 से अधिक महिलाएं, पुरुष और बच्चे आधार बनवाने व संशोधन के लिए पहुंचे थे। सुबह से हो रही बारिश थमने के बाद करीब 11:30 बजे काम शुरू हुआ। इसी दौरान बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। ढाई बजे तक करीब पांच बार बिजली गुल हुई। बिजली आने पर कंप्यूटर और सर्वर कनेक्ट होने में समय लगा। एक आवेदक का काम पूरा होने से पहले ही बिजली चली जाने से प्रक्रिया रुक गई।
विज्ञापन

महिंगवा की ललिता, पूनम गुप्ता, सुनीता, पम्मी, संजय और स्कूल के शिक्षामित्र सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि उनका आधार संबंधी काम नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि शिविर लगने से उन्हें राहत मिली है। शिविर नहीं लगता तो आधार बनवाने के लिए बख्शी का तालाब या इटौंजा जाना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेटर संजीव कुमार गिरी ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार को भी आधार बनाने और संशोधन का काम किया जाएगा।

महिंगवा प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में आधार बनने का इंतजार करते आवेदक। 

महिंगवा प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में आधार बनने का इंतजार करते आवेदक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed