फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ac coach gates broken

Lucknow News: एसी बोगी के दरवाजे टूटे, कोच अटेंडेंट ने टांग दिए पर्दे

Fri, 17 Jul 2026 06:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
ac coach gates broken
बोगी के दरवाजे टूटे, कोच अटेंडेंट ने टांग दिए पर्दे

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर आनंदविहार समर स्पेशल का मामला

लखनऊ। मुजफ्फरपुर से आनंदविहार जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन में रेलवे की लापरवाही व कोच अटेंडेंट का कारनामा शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसी बोगी में अव्वल तो दोनों दरवाजे टूटे हुए थे। दूसरे, उन दरवाजों पर सुरक्षा इंतजाम की जगह कोच अटेंडेंट ने चादर को पर्दे बनाकर टांग दिया। इससे हवा रुक गई।

मामला गाड़ी संख्या 24029 समर स्पेशल की थर्ड एसी बोगी बी-5 का है। रेलयात्री आशीष कश्यप ने बताया कि एसी कोच के दोनों दरवाजे टूटकर एक ओर झूल रहे थे, जिससे यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो गया। दरवाजे नहीं  होने से बोगी में एसी कूलिंग भी नहीं हो रही थी तथा यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही थी। इसकी शिकायत जब कोच अटेंडेंट से की गई तो उसने जुगाड़ लगाया। दोनों टूटे हुए दरवाजों पर रेलवे की चादर को पर्दे की तरह टांग दिया। आशीष ने यह भी बताया कि बोगी की सफाई व्यवस्था भी काफी खराब थी, शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले की तस्वीरें रेलमंत्री, उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि शिकायत सामने आने के बाद मेंटेनेंस स्टेशन को सूचित कर दिया गया। समस्या जल्द दूर कर दी जाएगी।

बोगी के दरवाजे टूटे, कोच अटेंडेंट ने टांग दिए पर्दे

बोगी के दरवाजे टूटे, कोच अटेंडेंट ने टांग दिए पर्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed