{"_id":"6a8fb0075d044c82ad03376e","slug":"accident-on-purvanchal-expressway-in-sultanpur-truck-rams-into-bus-from-behind-2026-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: पीछे से ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, तीन यात्रियों की मौत और 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: पीछे से ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, तीन यात्रियों की मौत और 11 घायल
Thu, 27 Aug 2026 09:03 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:03 AM IST
सार
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टेरी गांव के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक ने आगे चल रही बस में टक्कर मार दी। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
accident on Purvanchal Expressway
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए कुमारगंज के पीठला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले तीन यात्रियों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार ने तीन यात्रियों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन