फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Achintya, Vinayak, Anant, Divya, and Aditi clinched the gold.

Lucknow News: अचिंत्य, विनायक, अनंत, दिव्या व अदिति ने स्वर्ण पर जमाया कब्जा

Mon, 27 Jul 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Achintya, Vinayak, Anant, Divya, and Aditi clinched the gold.
लखनऊ। अचिंत्य प्रजापति, विनायक तिवारी, अनंत कुमार, दिव्या यादव, अदिति चौधरी ने प्रथम जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उम्दा खेल दिखाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। रविवार को खेले गए मुकाबलों में क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-21 किग्रा वर्ग में अचिंत्य प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीता। ओजस प्रताप सिंह को रजत तथा अविराज अग्रवाल को कांस्य पदक मिला। क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-27 किग्रा वर्ग में विनायक तिवारी ने स्वर्ण और आयांश मिश्रा ने रजत पदक अपने नाम किया। क्योरगी सब जूनियर बालक अंडर-32 किग्रा वर्ग में अनंत कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-29 किग्रा वर्ग में दिव्या यादव ने स्वर्ण तथा संजना गुप्ता ने रजत पदक जीता। क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-33 किग्रा वर्ग में अदिति चौधरी ने स्वर्ण तथा श्रेया सिंह ने रजत पदक जीता। बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीबीडी ग्रुप की उपाध्यक्ष सोनाक्षी दास गुप्ता, यूपी ताइक्वांडो के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित (कोषाध्यक्ष, इंडिया ताइक्वांडो) व खेल प्रमोटर आनंद किशोर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed