{"_id":"6a1407a1e9e641cba401e357","slug":"acquaintance-rapes-young-woman-from-delhi-at-lucknow-hotel-had-lured-her-there-with-promise-of-job-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिल्ली की युवती से लखनऊ के होटल में परिचित ने किया दुष्कर्म, नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाया था साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिल्ली की युवती से लखनऊ के होटल में परिचित ने किया दुष्कर्म, नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाया था साथ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली की युवती से लखनऊ के होटल में परिचित ने दुष्कर्म किया। नौकरी दिलाने का झांसा देकर वह उसे साथ लाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की युवती के साथ परिचित अभिषेक कुमार ने लखनऊ के गोमतीनगर विपुलखंड स्थित होटल एवरेस्ट इन में दुष्कर्म किया। आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है। युवती ने पहले मंगोलपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। अब मामला गोमतीनगर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।
युवती के अनुसार, वह नौकरी की तलाश में थी। उसकी सहेली ने उसे अभिषेक से मिलवाया। अभिषेक ने उसे अपनी कंपनी में आठ हजार रुपये प्रतिमाह पर नौकरी दी। तीन अप्रैल को अभिषेक उसे काम के बहाने अपनी निजी कार से लखनऊ ले आया। दोनों होटल एवरेस्ट इन के कमरा नंबर 301 में ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि अभिषेक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और होटल में कई बार गलत काम किया।
Trending Videos
युवती के अनुसार, वह किसी तरह होटल से भागकर दिल्ली अपने घर पहुंची। उसने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद मंगोलपुरी थाने में अभिषेक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। यह मामला अब गोमतीनगर थाने में स्थानांतरित हो गया है।
इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी के अनुसार, शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही युवती का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।