सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AI based first super women film will release soon

Lucknow News: बिजुरिया में दिखेगा महिला सशक्तीकरण का एआई रूप

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
AI based first super women film will release soon
फिल्म बिजुरिया के बारे में जानकारी देतीं अभिनेत्री कंचन अवस्थी। अमर उजाला
विज्ञापन

Trending Videos
लखनऊ। एआई का उपयोग हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है और इससे फिल्म निर्माण भी अछूता नहीं हैं। फिल्म निर्देशक शारिब रजा एक ऐसी फिल्म बिजुरिया लेकर आ रहे हैं जिसमें महिला सशक्तीकरण का एआई स्वरूप देखने को मिलेगा। शारिब रजा का कहना है कि यह देश की पहली एआई लाइव एक्शन महिला सुपर हीरो फिल्म होगी जो बड़े पर्दे पर उतरेगी। उन्होंने बताया कि एआई से इतर सीन उत्तरप्रदेश में ही फिल्माए जाने हैं।

राणा प्रताप मार्ग पर स्थित एक होटल में फिल्म बिजुरिया के पोस्टर और टीजर की लॉन्चिंग के अवसर पर मुख्य किरदार निभा रहीं अभिनेत्री कंचन अवस्थी ने बताया कि सुपर हीरो की फिल्में तो बहुत बनी हैं लेकिन इस फिल्म में मैं महिला सुपर हीरो किरदार निभा रही हूं। यह एक ऐसी साधारण लड़की दिव्या की कहानी है जो भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करती है लेकिन उसकी मुलाकात एक दिन तेज नामक बहादुर लड़की से होती है जिसके बाद उसके सुपर हीरो का अवतार सामने आता है और वह पीड़ित महिलाओं व लड़कियों की रक्षा का बीड़ा उठाकर बुरे लोगाें को सबक सिखाती है। कंचन अवस्थी इससे पहले गन वाली दुल्हनिया, भूत वाली लव स्टोरी, चापेकर ब्रदर्स जैसी फिल्मों और अम्मा जैसे टीवी सीरियल में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed