सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav honored meritorious girl students who topped in their respective districts

UP Politics News: अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, अपने अपने जिले में किया टॉप

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 03 May 2026 12:59 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Politics News: अखिलेश यादव ने राजधानी में सपा मुख्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इन्होंने अपने-अपने जिले में टॉप करके न सिर्फ परिवार का नाम बढ़ाया, बल्कि जनपद का नाम रोशन किया।

Akhilesh Yadav honored meritorious girl students who topped in their respective districts
अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित - फोटो : SP YT Channal (Video Grab)
विज्ञापन

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने हाईस्कूल ओर इंटरमीडिएट की परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप देकर सम्मानित किया। लखनऊ में मलिहाबाद की कक्षा 12 की छात्रा उन्जिला फातिमा को 97 प्रतिशत अंक आईएससी परीक्षा में हासिल करने पर लैपटॉप दिया। क्राइस्ट चर्च कॉलेज लखनऊ की इंटर में आईएससी बोर्ड परीक्षा में 98.75 प्रतिशत अंक पाने पर दिव्यांग छात्रा सारा मोईन को लैपटॉप दिया।

Trending Videos


मेरठ के सरधना क्षेत्र से विधायक अतुल प्रधान के सौजन्य से मेरठ जिले के के हाईस्कूल के टॉपर 13 और इंटरमीडिएट के 12 छात्र-छात्राओं को भी अखिलेश यादव ने लैपटॉप दिया। इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं में अंशिका उपाध्याय, जमारूद, सपना, पायल, किंजल, आंचल, निकिता, दिव्यांशी शर्मा, महेश, हर्ष, सोफिया और अमन और हाईस्कूल के टॉपर अदीबा, दक्षा, तृप्ति, आयुष, रिद्धि तिवारी, याकुल, तानिया सिंह, आर्यन, चीनू, अनन्या मिश्रा, दिव्या सेठी, निशांत व मानवीय को भी लैपटाप देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ की अनन्या यादव को राजनीतिक विज्ञान में 100 में 100 नंबर पाने के लिए और सीतापुर की अंकिता यादव को इंटर में प्रदेश में 5वां स्थान पाने पर लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने बच्चों को सफल और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, सांसद मोहिबुल्ला नदवी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आदि उपस्थित रहे।

भाजपा झूठ की सोनपापड़ी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठ की सोनपापड़ी है। एक झूठ की परत के ऊपर दूसरी परत चढ़ा देते हैं। भाजपा जनता को डराकर चुनाव लड़ती है। भाजपा सरकार न महंगाई रोक पाई और न भ्रष्टाचार। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से खाना-पीना, और यातायात सब चीज की महंगाई बढ़ जाती है। सपा अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा कि सभी दलों के सहयोग से महिला आरक्षण बिल संसद से पास होकर कानून बन गया है। मीडिया को भी यह बात जन-जन तक पहुंचाने में मदद करनी चाहिए। स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है। अगर स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है, तो ईवीएम कैसे सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रह गया है। इस सरकार ने 21 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद कर दिया। 41 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों में एक भी प्रवेश नहीं हुआ। गोरखपुर तक में शिक्षकों के कई हजार पद खत्म हो गए।

बच्चों की जान बचाने पर सेना का जताया आभार
टंकियों के भ्रष्टाचार की पाइप लाइन कालिदास मार्ग तक आती होगी। सिद्धार्थनगर पानी टंकी पर हुई घटना में बच्चों की जान बचाने के लिए पूर्व सीएम ने ने सेना के अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें बधाई दी।

डीजे के जरिये नफरत फैलाएगी भाजपा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर डीजे के जरिये नफरत फैलाने की तैयारी कर रही है। इस बार भाजपा डीजे के माध्यम से चुनाव लड़ेगी। जगह-जगह नफरत भरे गाने बजवा कर माहौल खराब करने की साजिश करेगी। भाजपा से सावधान रहना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed