सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said: BJP has only one policy, 'divide and rule', this party is dividing the people of the soci

अखिलेश यादव बोले: भाजपा की एक ही नीति, 'बांटो और राज करो', ये पार्टी समाज के लोगों को तोड़ने वाली

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Apr 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी समाज को तोड़ने वाली है। 

Akhilesh Yadav said: BJP has only one policy, 'divide and rule', this party is dividing the people of the soci
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई संगी-साथियों की विभाजनकारी नीतियां लोगों को एक-दूसरे से डराती और लड़ाती हैं। ये ‘बांटो और राज करो’ की साम्राज्यवादी सोच वाले लोग हैं। ये देश में अस्थिरता पैदा करते हैं, जिससे लोगों का ध्यान इनके भ्रष्ट शासन-प्रशासन की ओर न जाए।

Trending Videos


अखिलेश ने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि कोई भी समाज लड़ना नहीं चाहता है। भाजपाई संगी-साथी भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और भय और अविश्वास का वातावरण बनाकर अपने मंसूबों को पूरा करते रहते हैं। वो दिन दूर नहीं जब इन विघटनकारी लोगों के लिए हमारे देश के हर गांव, बस्ती, शहर में नाकाबंदी घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी साजिश और चालबाजी से परदा हट चुका है। इस बार जनता इन्हें हमेशा के लिए हटा देगी। जनता की जागरूकता ही देश का भविष्य बनाएगी।

भाजपा के लिए काम कर रहा चुनाव आयोग : अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को नौबस्ता के तुलसीनगर गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने आए। यहां एक सवाल के जवाब में चुनाव आयोग पर सीधे भाजपा के लिए काम करने का आरोप जड़ा दिया। फिर पश्चिम बंगाल में चुनाव के संबंध में आयोग के पोस्ट का जिक्र कर बोले कि अगर आयोग हट जाए तो चुनाव अपने-आप भयरहित हिंसा रहित और छापा रहित होंगे। बंगाल की जनता से दीदी को जिताने की अपील की और कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए होगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक फिल्म के पोस्टर का जिक्र हुआ तो बोले कि भाजपा वाले जानते होंगे कि किसने बनाए हैं। उनकी फिल्म रिलीज होने के पहले फ्लॉप हो गई। बोले कि मुख्यमंत्री योगी के बाद इंजीनियर बन गए। 30 किमी लंबी सड़क सात हजार करोड़ की डिजाइन की। ग्रीन कॉरिडोर ऐसा डिजाइन किया कि हर चौराहे पर सिर मारो। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का जिक्र हुआ तो कहा कि उनके लिए सपा के दरवाजे बंद हैं।

उन्होंने कहा कि बुरे दिन जाने वाले हैं। अगली सरकार सपा बनाएगी। भाजपा वाले दिखावे के लिए लड़ते हैं। मतदाता सूची का जिक्र आने पर कहा कि पीडीए प्रहरी बनाए हैं। एक मामले का उदाहरण देकर कहा कि नकली दस्तखत करवाकर मुस्लिमों के नाम काटे जा रहे हैं। पीडीए वालों का भाजपा हक नहीं देना चाहती। अब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर छतरी लगवा रहे हैं जबकि सबसे अधिक प्रतिमाएं भाजपा वालों ने ही तोड़ीं। बसपा का नाम लिए बिना बोले कि उनके बाद सबसे अधिक प्रतिमाएं हमने ही लगवाई हैं। बसपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर बात घुमा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed