{"_id":"69a1640ef89b802e4f0a6e69","slug":"akhilesh-yadav-speaks-on-arvind-kejriwal-acquittal-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपाई कपटजीवी, केजरीवाल का आरोप मुक्त होना उनके लिए 'नैतिक मृत्युदंड', जैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपाई कपटजीवी, केजरीवाल का आरोप मुक्त होना उनके लिए 'नैतिक मृत्युदंड', जैसा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केजरीवाल का कथित शराब घोटाले में आरोप मुक्त होना भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड जैसा है। केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं।
दिल्ली के पूर्व मुख्यंत्री अरविंद केजरीवाल व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बहुचर्चित आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आरोप मुक्त करार दिए जाने को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए नैतिक मृत्युदंड करार दिया है। उन्होंने भाजपा को कपटजीवी करार दिया है।
Trending Videos
उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के निवासियों से विश्वासघात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो कपटजीवी सनातनी शंकराचार्य जी, साधु, संतों, संन्यासियों तक पर झूठे आरोप लगाने का महापाप करते हैं, वो भला किसी सरकार, दल या किसी व्यक्ति को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं, इसकी कल्पना कोई शरीफ़ आदमी कर ही नहीं सकता है।
आज़ादी से पहले, वर्तमान सत्ता के जो ‘संगी-साथी’ देश के दुश्मनों से मिले हुए थे और स्वतंत्रता सेनानियों को फाँसी के फंदों तक पहुँचाने के लिए, आज़ादी के दीवानों के ख़िलाफ़ मुख़बिरी जिनका काम रहा है और जो देश को गुलाम बनानेवाले साम्राज्यवादियों के माफ़ी-वज़ीफ़े पर रहकर अपनी भूमिगत भूमिका निभाते रहे हैं, छल-छलावे के वो विचारवंशी भाजपाई, आज किसी को मुँह दिखाने लायक नहीं बचे हैं। भाजपा के लिए ये समाचार किसी ‘नैतिक मृत्युदंड’ से कम नहीं है।
आज दिल्ली के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े हैं। आरोप कभी इतना बड़ा नहीं हो सकता कि वो सच को आच्छादित कर ले। आज हर ईमानदार आशा भरी साँस लेगा और भाजपा के समर्थक शर्म के मारे घोर आत्म-लज्जित हो रहे होंगे। भाजपा ने दिल्ली के…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 27, 2026
वहीं, केजरीवाल आरोपों को खारिज हो जाने पर मीडिया के सामने भावुक हो गए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्ट नहीं हूं।
