{"_id":"6a84c629d4f21f0bce0dfa77","slug":"aktu-26000-btech-seats-allotted-many-students-secured-seats-in-the-special-round-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1881306-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: बीटेक में 26 हजार सीटें आवंटित, स्पेशल राउंड में काफी छात्रों को मिली सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: बीटेक में 26 हजार सीटें आवंटित, स्पेशल राउंड में काफी छात्रों को मिली सीटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही काउंसिलिंग प्रक्रिया के पहले चरण के स्पेशल राउंड का सीट अलॉटमेंट मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसमें 26 हजार से ज्यादा छात्रों को सीट आवंटित की गई हैं। वहीं दूसरे विशेष चरण के लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो रहा है।
विश्वविद्यालय की मुख्य पांच चरणों की काउंसिलिंग में 25 हजार छात्रों का प्रवेश हुआ है। वहीं शेष 74 हजार से अधिक सीटों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से दो विशेष चरण की काउंसिलिंग का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण की काउंसिलिंग में 35 हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 26 हजार को सीटें अलॉट हुई हैं।
इससे प्रदेश के राजकीय इंजीनियरिंग संस्थानों की सीटें भरने की उम्मीद है। सीट पाने वाले इन अभ्यर्थियों को 19 से 21 अगस्त तक संबंधित संस्थान में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। इसके साथ ही दूसरे विशेष चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 19 से 23 अगस्त तक होंगे। 26 अगस्त तक छात्र फीस जमा करेंगे और चॉइस फिलिंग करेंगे। 27 अगस्त को सीट एलॉटमेंट किया जाएगा। इसके अभ्यर्थी 31 अगस्त तक फिजिकल रिपोर्टिंग करेंगे।