फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alambagh to Kanpur via Expressway bus service now in the afternoon

Lucknow News: आलमबाग से कानपुर वाया एक्सप्रेसवे बस सेवा अब दोपहर में

Fri, 07 Aug 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Alambagh to Kanpur via Expressway bus service now in the afternoon
लखनऊ। कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के बाद यात्रियों की रुचि आलमबाग से कानपुर जाने वाली बस सेवा में कम हो गई है। इस वजह से सुबह रवाना होने वाली बसों को बंद कर दोपहर में सेवा शुरू की गई है। दो जोड़ी बसें अब दोपहर में चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र प्रशासन की ओर से दो हफ्ते पहले आलमबाग से कानपुर के लिए वाया एक्सप्रेसवे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे नाम से बस सेवा शुरू की गई थी। इसका टिकट सामान्य बसों से महंगा था। एआरएम बनारसी राम ने बताया कि रोडवेज की साधारण बस सेवा का संचालन सुबह सात बजे और आठ बजे शुरू किया गया था। सड़क धंसने के मामले आने पर यात्रियों की संख्या कम हुई, जिससे सेवा को बंद कर दिया गया। दूसरी ओर आलमबाग से वाया कानपुर एक्सप्रेसवे बस अब दोपहर में चलाई जाएगी। दो जोड़ी साधारण बसों की सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

बस आलमबाग टर्मिनल से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर कानपुर से चार बजे वापसी करेगी। दूसरी सेवा आलमबाग से शाम 4:45 बजे रवाना होगी तथा इसकी वापसी झकरकटी बस अड्डे से शाम 6:35 बजे होगी। दोनों ओर से बस 1:50 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि बस का किराया 152 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed