फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation captures 35 stray animals amidst opposition

Lucknow News: नगर निगम ने विरोध के बीच पकड़े 35 छुट्टा पशु

Fri, 07 Aug 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation captures 35 stray animals amidst opposition
भदेवां में विरोध के बीच अवैध डेयरी की भैंस पकड़ती नगर निगम की टीम। 
लखनऊ। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को छुट्टा पशुओं और अवैध डेयरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम को कई जगहों पर विरोध का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे चले इस अभियान में 35 पशुओं को पकड़ा गया। इनमें 23 गाय, आठ बछिया और चार बछड़े शामिल हैं।
विज्ञापन

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि यह अभियान जोन दो के राजेंद्रनगर, ऐशबाग, राजाजीपुरम और भदेवां में चला। भदेवां में सबसे अधिक विरोध देखने को मिला। वहां कुछ लोगों ने पकड़ी गईं गायों को गाड़ी से उतारने का प्रयास किया। प्रवर्तन दल ने किसी तरह उन्हें हटाया। एक अवैध डेयरी पर कार्रवाई के लिए पहुंची टीम को महिलाओं के विरोध के कारण पीछे हटना पड़ा। महिला सुरक्षा कर्मी न होने से यह कार्रवाई टाल दी गई।
विज्ञापन


विरोध के बीच महिला को काटने वाले दो कुत्ते पकड़े गए
डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि गोमती नगर के विक्रांत खंड-दो व तीन में बुधवार को एक महिला को कुत्ते ने काट लिया था। बृहस्पतिवार को टीम मौके पर पहुंची तो कुत्ता पालने वालों और पकड़वाने वालों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने के कारण टीम केवल दो कुत्ते ही पकड़ पाई। क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। ये आए दिन लोगों को दौड़ाकर काट लेते हैं।

भदेवां में विरोध के बीच अवैध डेयरी की भैंस पकड़ती नगर निगम की टीम। 

भदेवां में विरोध के बीच अवैध डेयरी की भैंस पकड़ती नगर निगम की टीम। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed