फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allottees distressed by delays in the Gomti Nagar RLDA project

Lucknow News: गोमतीनगर आरएलडीए परियोजना में देरी से आवंटी परेशान

Fri, 07 Aug 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Allottees distressed by delays in the Gomti Nagar RLDA project
प्रेस को जानकारी देते (बाएं)शिव दास रस्तोगी, वाइस प्रेसिडेंट मंच और (दाएं) सचिव जयेश सूद साथ मे
लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभूतिखंड स्थित रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) की प्रीमियम व्यावसायिक परियोजना में देरी से आवंटी परेशान हैं। उनका आरोप है कि लाखों रुपये जमा करने के बाद भी दुकानों का कब्जा नहीं मिला। आर-1, आर-2 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता कर अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव जयेश सूद ने बताया कि 2020-21 में 150 से 200 आवंटियों ने 95 फीसदी मूल्य जमा किया। उन्हें 30 सितंबर 2023 तक कब्जा मिलना था, पर निर्माण अधूरा है। आवंटी विवेक अग्रवाल ने परिसर में पानी भरे होने की बात कही। आवंटियों ने जल्द निर्माण पूरा कर कब्जा तिथि घोषित करने और देरी के लिए 18 फीसदी वार्षिक ब्याज की मांग की। वहीं, आरएलडीए अधिकारियों का कहना है कि दोनों टावरों का निर्माण पूरा हो चुका है। एलडीए ने छह अगस्त को आंशिक पूर्णता प्रमाणपत्र जारी किया है। ब्लॉक को जोड़ने वाला पुल अगले एक महीने में बनने की उम्मीद है। आवंटियों को कॉमर्शियल यूनिट्स का कब्जा सौंपने की प्रक्रिया की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed