फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Samvad: CM Yogi said that now in UP there is riot and not riot, tablet in hand instead of pistol

अमर उजाला संवाद: सीएम योगी ने कहा अब यूपी में दंगा नहीं दंगल होता है, तमंचा की जगह हाथ में टैबलेट

Mon, 26 Feb 2024 11:54 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 26 Feb 2024 11:54 AM IST
सार

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी की इमेज बदल रही है। अब यूपी में दंगा नहीं होता बल्कि दंगल होता है। 

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: CM Yogi said that now in UP there is riot and not riot, tablet in hand instead of pistol
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि मीडिया की भूमिका समाज में महत्वपूर्ण है। जब हम लोकतंत्र की बात करते हैं तो सिर्फ सत्ता की बात नहीं होती। उसमें विपक्ष, न्यायपालिका और मीडिया भी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि बीते दस सालों में भारत बदला है। देश और दुनिया में भारत की स्थिति बेहतर हुई है। देश की समस्याएं एक के बाद एक खत्म हो रही हैं। ऐसा भारत ने पहली बार महसूस हो रहा है। यूपी के पास डबल इंजन की सरकार है। उन्होंने कहा कि यूपी को लेकर एक गलत धारणाएं थीं अब उसकी इमेज बदल रही है। इस प्रदेश में दंगे की इमेज थी। इस प्रदेश में व्यक्ति सुरक्षित नहीं था तो जाहिर है कि निवेश सुरक्षित कैसे होगा। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



आज युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं, टैबलेट है। आज सड़कों पर रंगदारी नहीं होती। आज यूपी दंगा नहीं होता बल्कि दंगल होता है। पूरे प्रदेश में यूपी की इमेज बदल रही है। 

एयरपोर्ट और एक्सप्रेस वे में अग्रणी 

Amar Ujala Samvad: CM Yogi said that now in UP there is riot and not riot, tablet in hand instead of pistol
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि चाहे एक्सप्रेस वे हो या एयरपोर्ट यूपी देश में नंबर वन बन रहा है। एक साल के अंदर पूरे एक्सप्रेस का 55 फीसदी यूपी का होगा। पहले यूपी में सिर्फ दो एयरपोर्ट थे। हमारी सरकारों  ने यूपी के हर शहर में एयरपोर्ट दिया।  यूपी में नौकरी के अवसर बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश की बेरोजगारी दर को नियंत्रित करने की कोशिश की गई है। 

सरकार ने तुष्टीकरण किसी का नहीं किया
सीएम योगी ने कहा कि इस सरकार ने तुष्टीकरण किसी का नहीं किया। हमने जाति और मजहब को छोड़कर हर वर्ग का विकास करने की कोशिश की है। अब यूपी का राइजिंग भी है और शाइनिंग भी। 

दो करोड़ युवाओं को टैबलेट
प्रदेश में अभ्युदय कोचिंग का मंच उपलब्ध कराया है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मदद मिली। 

एक महीने में 65 लाख ने किए राम मंदिर दर्शन

आज हमारे पास जलमार्ग हैं, सदा नीरा नदियां हैं। हम अयोध्या को भी जल मार्ग से हल्दिया तक जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अयोध्या धाम में ही एक महीने में 65 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर दिया। यह संख्या बढ़ेगी। दुनिया में कहीं एक जगह इतने श्रद्धालु नहीं आएंगे, जितने अयोध्या में आएंगे। MSME यहां मृत प्राय था। आज दो लाख करोड़ का निर्यात MSME के साथ हो रहा है। कौन सा ऐसा तबका है, जो यह कहे कि सरकार ने हमारे लिए कुछ नहीं किया। अच्छी शिक्षा की व्यवस्था, रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने का काम हुआ है। किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं हैं। किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिल रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की संतुष्टि हमारा अंतिम लक्ष्य है, किसी जाति-महजब की तुष्टि हमारा लक्ष्य नहीं है।

आज यूपी भारत में नंबर दो पर है
हम भारत की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन बनने की क्षमता हम रखते हैं। हर योजना में यूपी कभी पीछे था, आज हम कई क्षेत्रों में नंबर वन हैं। पदक लाने वाले खिलाड़ियों को नियुक्तियां दे रहे हैं। दो करोड़ युवाओं को टैबलेट, स्मार्टफोन दे रहे हैं। 2014 में उत्तर प्रदेश देश की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था था। आज हम नंबर दो पर हैं। अमर उजाला आगामी 25 वर्ष की व्यापक कार्य योजना पर काम कर रहा है। हम चाहेंगे कि समय-समय पर जनता से मिली राय को भी मीडिया स्थान दे। उसमें सत्यता हो तो फिर ऐसा हो ही नहीं सकता कि सरकार उस पर संज्ञान न ले। 

मीडिया भी देता है सुझाव 
मीडिया भी एक दिशा दिखाने या सुझाव देने का काम करता है। बदली हुई परिस्थिति में मीडिया अपनी भूमिका के साथ काम करे। जब स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे होंगे, तब अमर उजाला के लिए भी एक अवसर होगा। तब अमर उजाला परिवार भी कह सकेगा कि मीडिया का मंच कैसा होना चाहिए। कई लोग अखबार पढ़े बिना मानते नहीं। कई लोग टीवी नहीं देखते, डिजिटल मीडिया को ही देखते हैं। हमें इन अभिरूचियों को भी सम्मान देना होगा। मैं अमर उजाला परिवार को संवाद के आयोजन और 75 वर्ष के शानदार सफर के लिए बधाई देता हूं। मीडिया के सामने अमर उजाला आदर्श बन सके, इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed