फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Samvad today

Amar Ujala Samvad: राष्ट्र निर्माण से युवाओं के विकास और देश के सम्मान तक, इन हस्तियों के साथ 'संवाद' आज

Mon, 26 Feb 2024 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Feb 2024 12:48 AM IST
सार

उद्घाटन सत्र में आध्यात्मिक वक्ता आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज और राज्य सभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad today
अमर उजाला संवाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम कल उसके आज में दिखाई दे रहा है। हमारा राज्य किस तरह से विकास के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहा है, इसका सम्पूर्ण खाका खींचा जा रहा है आज से शुरू हो रहे अमर उजाला संवाद में। होटल सेंट्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास पर बात करेंगे। वहीं समृद्ध उत्तर प्रदेश में संभावनाओं और अवसरों की बात करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक। आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियां शामिल होंगी और विविध विषयों पर संवाद-सत्र चलेंगे। 

विज्ञापन


राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण तक
उद्घाटन सत्र में आध्यात्मिक वक्ता आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज और राज्य सभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहेंगे। वे राम मंदिर से राष्ट्र निर्माण तक पर बात करेंगे।
विज्ञापन


कारोबार में शिखर पर पहुंचने की बात
पहले दिन के संवाद में केंट ग्रुप के सीएमडी महेश गुप्ता शामिल होंगे। साथ ही एलवाइस म्युचअल फंड की एमडी व सीईओ राधिका गुप्ता, लुलु ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन कारोबार में शिखर पर पहुंचने की बात बताएंगे। इसी के बाद पीडब्ल्यूसी इंडिया के एसोसिएट एडिटर मो. आसिफ इकबाल हिम्मत न हारने के लिए, क्या जरूरी है, इसे साझा करेंगे लखनऊवासियों के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के विकास और देश के सम्मान की बात
बात जब भी उत्तर प्रदेश की होगी तो उसमें युवाओं का विकास सर्वप्रमुख है। ऐसे में कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल कुमार तिवारी युवाओं के विकास पर संवाद के लिए मौजूद रहेंगे। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) राजेन्द्र रामराव निंभोरकर देश के सम्मान से जुड़े पहलुओं पर बात करेंगे।

सिनेमा के एक्शन और खेल में शिखर तक
एक सत्र पूरा सिनेमा और खेल को समर्पित है। अक्षय कुमार, टाइगर श्राफ के साथ होगी सिनेमा में एक्शन की बात। साइना नेहवाल, पद्मश्री पीटी उषा और क्रिकेटर प्रवीण कुमार खेल में शिखर तक पहुंचने पर संवाद करेंगे। देश के सम्मान की बात सत्र में ले. जनरल (रि.) आरआर निमभोरकर संवाद करेंगे।


कल मनाएंगे नारीत्व का उत्सव और साथ होंगे खास मेहमान
संवाद का दूसरा दिन नारीत्व के उत्सव को समर्पित होगा। महिलाओं के विकास की बात पर शुरू होगा संवाद। अलग-अलग सत्रों में विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी के साथ सेहत की सुरक्षा को लेकर मंथन होगा। स्मृति जूबिन इरानीः दूसरे दिन के खास वक्ताओं और मेहमानों में शामिल हैं, केन्द्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जूबिन इरानी। महिलाओं के विकास की करेंगी बात।

शायरी चहल : शीरोज की सीईओ हैं शायरी चहल, जो करेंगी बात अपना आसमान चुनने की।
अनुराधा आचार्य : देश की जानी मानी कंपनी मैपमाय जीनोम की सीईओ हैं।
गीतिका गंजू धर : टेलीविजन की जानी-मानी शख्सियत हैं, जिन्हें मिनिस्ट्री ऑफ टॉक की संस्थापक भी कहा जाता है।
डॉ. कनिका सूद : जानी मानी आंकोलाजिस्ट हैं। जो धर्मशिला नारायण अस्पताल से संबद्ध हैं।
डॉ. संगीता शर्माः इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेस दिल्ली के न्यूरोसाइकोफॉरमेकोलॉज में विभागाध्यक्ष व प्रोफेसर हैं।
डॉ. जयदीप मल्होत्रा : इनफर्टलिटी सेंटर ऑफ रेनबो आईवीएफ के संस्थापक हैं, जो करेंगे आपकी सेहत की सुरक्षा की बात।
डॉ. मंदाकिनी प्रधान : संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में मेटरनल हेल्थ एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ विभाग की विभागाध्याक्ष व प्रोफेसर हैं।
मनु भाकरः जानी मानी भारतीय ओलंपिक निशानेबाज हैं।
जया किशोरी : मोटीवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक वक्ता हैं, जो करेंगी सार्थक जीवन की बात।

महिला मंत्रियों के हाथ में सत्र की कमान होगी प्रदेश के विकास की बात
बेबी रानी मौर्याः महिला एवं बाल विकास व पुष्टाहार मंत्री उत्तर प्रदेश।
गुलाब देवीः माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
रजनी तिवारीः उच्च शिक्षा राज्य मंत्री।
प्रतिभा शुक्लाः महिला कल्याण व बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed