{"_id":"69e19f821458a951230d7de3","slug":"amethi-mother-and-daughter-die-after-being-hit-by-a-train-son-battling-for-life-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों अचानक ट्रेन के सामने आ गए। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण बचाव का मौका नहीं मिल सका। हादसे में मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल हुए बेटे की मौत इलाज के दौरान हुई।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
अमेठी जिले की जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बाजार शुकुल रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मां और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे की भी मौत इलाज के दौरान हो गई।
Trending Videos
घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों अचानक ट्रेन के सामने आ गए। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण बचाव का मौका नहीं मिल सका। हादसे में मां और बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की लेकिन मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी है।
घायल बच्चे को तत्काल सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर हुई, जहां लखनऊ से वाराणसी जा रही एक्सप्रेस की चपेट में तीनों आ गए। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बच्चों के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाई हो सकती है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
