{"_id":"6a953e27a1b7af5c280a1623","slug":"ankit-baliyan-murder-case-dgp-says-two-shooters-killed-search-on-for-two-others-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकित बालियान हत्याकांड: डीजीपी बोले- दो शूटर मारे गए, दो की तलाश जारी, साजिशकर्ताओं को भी नहीं बख्शेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बालियान हत्याकांड: डीजीपी बोले- दो शूटर मारे गए, दो की तलाश जारी, साजिशकर्ताओं को भी नहीं बख्शेंगे
Mon, 31 Aug 2026 02:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:11 PM IST
सार
अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े दो शूटरों को यूपी पुलिस और एसटीएफ ने मार गिराया। यूपी डीजीपी ने कहा कि दो अन्य शूटरों की तलाश की जा रही है। वहीं, शूटरों को हथियार देने वालों के साथ शूटरों को शरण देने वाले भी चिन्हित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को मुठभेड़ में मार गिराया और दो की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जानकारी देते हुए यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन में शामली पुलिस के साथ ही मेरठ और नोएडा पुलिस को शामिल किया गया था। इसके लिए 11 पुलिस अधिकारियों की टीमें बनाई गई थीं जिससे कि दिल्ली, हिमाचल और हरियाणा पुलिस के समन्वय से शूटरों को जल्दी ट्रेस करने में मदद मिली।
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ने कहा कि यूपी पुलिस की कार्रवाई सिर्फ शूटरों तक सीमित नहीं रहेगी। जेल से लेकर विदेश में बैठे साजिशकर्ताओं तक कार्रवाई की जाएगी। दूसरे प्रदेशों के गैंग ये ना सोचें की यूपी में अपराध कर बच जाएंगे, वह जहां होंगे वहां कार्रवाई होगी। यूपी में किसी भी गैंग को पांव नहीं पसारने देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अंकित बालियान हत्याकांड: ओपी राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-जिस पर राजनीति कर रहे थे, उसके हत्यारे नर्क पहुंच गए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी की सियासत: जाटों की पार्टी से ‘सर्वसमाज’ की ओर आरएलडी, 2027 के समर से पहले जयंत चौधरी का नया प्लान
यूपी डीजीपी ने बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड में गोगी गैंग की भूमिका सामने आई है। वारदात में जो भी शामिल हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या की वजह एक गाना बनाया जाना सामने आया है। बाकी हर पहलू पर जांच की जा रही है। शूटरों को हथियार देने वालों के साथ शूटरों को शरण देने वाले भी चिन्हित किए जा रहे हैं, सब पर कार्रवाई होगी।
अंकित के पिता बोले- अभी आधा ही न्याय मिला है
दो शूटरों के मारे जाने की सूचना के बाद अंकित के पिता सतबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मुठभेड़ और मारे गए बदमाशों के बारे में जानकारी ली। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों और शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है और अंकित के परिवार के साथ है। अंकित के पिता सतबीर सिंह फौजी ने कहा कि उन्हें योगी सरकार और पुलिस पर पूरा विश्वास है। मुठभेड़ में दो शूटरों के मारे जाने से उन्हें उम्मीद जगी है, लेकिन अभी आधा ही इंसाफ मिला है। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों का एनकाउंटर होने के बाद ही उन्हें पूरा न्याय मिलेगा।