{"_id":"6a954f371af0d0b87502e7f6","slug":"lucknow-class-10-student-drowns-in-indira-canal-while-out-with-friends-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दोस्तों संग घूमने गए दसवीं के छात्र की इंदिरा नहर में डूबने से मौत, तीन दिन बाद नहर में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: दोस्तों संग घूमने गए दसवीं के छात्र की इंदिरा नहर में डूबने से मौत, तीन दिन बाद नहर में उतराता मिला शव
Mon, 31 Aug 2026 03:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:23 PM IST
सार
मोहित शनिवार को करीब 11 बजे वह अपने दोस्तों के साथ ई-रिक्शा से इंदिरा नहर स्थित इंदिरा डैम घूमने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए शारदा सहायक पोषक नहर में कूद गया। पानी में जाने के बाद वह बाहर नहीं आया।
विज्ञापन
मृतक मोहित।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतरिख रोड स्थित ग्राम नंदपुर निवासी मोहित कश्यप (20) की शनिवार शाम इंदिरा डैम स्थित शारदा सहायक पोषक नहर में डूबने से मौत हो गई। तीन दिन तक तलाश के बाद सोमवार सुबह नगराम क्षेत्र के इस्माइलनगर गांव के पास नहर में उसका शव उतराता मिला। शव की पहचान कपड़ों से होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के नाना रामलगन ने बताया कि मोहित दसवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार को करीब 11 बजे वह अपने दोस्तों के साथ ई-रिक्शा से इंदिरा नहर स्थित इंदिरा डैम घूमने गया था। इसी दौरान वह नहाने के लिए शारदा सहायक पोषक नहर में कूद गया। पानी में जाने के बाद वह बाहर नहीं आया।
विज्ञापन
घटना की सूचना बीबीडी पुलिस को दी गई। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर युवक की तलाश कराई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन लगातार नहर के आसपास उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब चार बजे मोहित के पिता लक्ष्मी प्रसाद परिजनों के साथ नहर किनारे उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान नगराम क्षेत्र के इस्माइलनगर गांव के पास नहर में एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान मोहित के रूप में की और उसे नहर से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची नगराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक लक्ष्मी प्रसाद अचार बेचने का काम करते हैं। मोहित चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे बड़ी उसकी बहन मोहिनी है, जबकि रोहित और मयंक उसके छोटे भाई हैं। मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।