फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Applications regarding 98 issues received at the MLA's 'Chai par Charcha' (Discussion over Tea) event.

Lucknow News: विधायक के चाय पर चर्चा कार्यक्रम में मिले 98 समस्याओं के आवेदन

Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Applications regarding 98 issues received at the MLA's 'Chai par Charcha' (Discussion over Tea) event.
कार्यक्रम में जनता के बीच विधायक।
लखनऊ। सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल में मंगलवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत क्षेत्रवासियों से जनसंवाद किया। इस दौरान जनसमस्याओं के निराकरण के 98 आवेदन आए। विधायक ने कहा कि इन सभी फरियादियों की समस्याओं का जल्द निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि 170 से अधिक तारा शक्ति केंद्रों के माध्यम से भाजपा के एक लाख से अधिक झंडे, 50 हजार से अधिक स्कूल बैग और एक लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज बनाए गए हैं। दो हजार से अधिक मेधावी बच्चों को लैपटॉप और साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। 70 से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं और डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं, जिनसे 32 हजार से अधिक बच्चों को लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 150 से अधिक पार्कों में खुले जिम लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सरोजनीनगर खेल लीग में 10 हजार से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया है। 300 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराया गया है। तारा शक्ति निशुल्क रसोई से प्रतिदिन चार हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। लोकबंधु अस्पताल में भी दो हजार लोगों को भोजन मिलता है। 14 हजार से अधिक पत्रों के माध्यम से जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया गया। इनमें से 1700 से अधिक लोगों को उपचार के लिए करीब 27 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष कार्तिकेय दीक्षित, अशोक कुमार चौधरी, हनुमान प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र जैतली, रमाशंकर दुबे, मंडल महामंत्री अखिलेश कुमार त्रिपाठी, नितेश कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनता के बीच विधायक।

कार्यक्रम में जनता के बीच विधायक।

कार्यक्रम में जनता के बीच विधायक।

कार्यक्रम में जनता के बीच विधायक।

कार्यक्रम में जनता के बीच विधायक।

कार्यक्रम में जनता के बीच विधायक।

कार्यक्रम में जनता के बीच विधायक।

कार्यक्रम में जनता के बीच विधायक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed