सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Appointment letters distributed to 665 nursing officers in Uttar Pradesh.

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, देश के सामने आए संकट के समय दुष्प्रचार करना राष्ट्रद्रोह

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 29 Mar 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमने नौ साल में नौ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है।

Appointment letters distributed to 665 nursing officers in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के सामने आए संकट के समय दुष्प्रचार करना राष्ट्रद्रोह है। अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। दुनिया संकट में है। तमाम देशों में इमरजेंसी लागू हो गई है। युद्ध से अस्थिरता का माहौल है। इन सबके बीच भी भारत बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके लगातार आगे बढ़ रहा है। सीएम ने ये बातें रविवार को लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहीं।

सीएम ने कहा कि देश के पास पीएम मोदी जैसी विजनरी लीडरशिप है। तमाम देशों की अर्थव्यवस्था जवाब दे रही है। अमेरिका की खाड़ी के देशों पर निर्भरता कम है फिर भी वहां पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया की भी हालत खराब है। इन सबके बीच पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को नियंत्रित करने के लिए एक्साइज ड्यूटी को कम करने का कार्य अकेले भारत में हुआ है फिर भी यहां कुछ लोग सिलिंडर में कम गैस होने, लॉकडाउन लगने की अफवाह फैलाकर देश का नुकसान पहुंचाने की कवायद में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम को रोकनेे की कोशिश: सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है तो उन्हें रोकने के लिए निम्नस्तरीय प्रयास हो रहे हैं। हमें इस समय किसी अफवाह पर ध्यान देने की बजाय देश की लीडरशिप पर भरोसा करना चाहिये। अफवाहबाजों से सावधान रहना होगा। ये वही लोग हैं, जिन्होंने सत्ता में रहने पर कुछ नहीं किया। आज जो कार्य हो रहे हैं उसमें खलल डाल रहे हैं।

मैं आस्था में विश्वास करता हूं लेकिन अंधविश्वासी नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे कपड़े को देखकर लोग मुझे अंधविश्वासी मानते होंगे। मैं आस्था में विश्वास करता हूं। सबकी आस्था का सम्मान भी करता हूं। अंधविश्वास को कतई नहीं मानता। मुझे बोला गया था कि नोएडा नहीं जाना है। मैंने कहा कि नोएडा क्या यूपी से बाहर है। बताया गया कि यह मान्यता है कि वहां जाएंगे तो सीएम कुर्सी से उतर जाएंगे। मैंने कहा कि वहां जरूर जाऊंगा। मुख्यमंत्री रहते हुए जो नोएडा नहीं गए, अपनी विभाजनकारी राजनीति के लिए आज वहां पहुंच गए। सीएम ने ये बातें रविवार को लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहीं।

हर स्टेज पर निगरानी: सीएम ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए हर स्टेज पर शासन द्वारा निगरानी की जाती है। हमारी तीसरी आंख भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाने वालों पर नजर रखती है। ऐसे लोगों को हम कैसा इलाज करते है, यह किसी से छिपा नहीं है। जेवर को वर्ष 2017 के पहले क्राइम कैपिटल के रूप में जाना जाता था। शाम 5 बजे के बाद गतिविधियां शून्य हो जाती थीं। सुबह 10 बजे के पहले तक कर्फ्यू जैसा माहौल रहता था। आज यह इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। देश और दुनिया का हर बड़ा संस्थान ग्रेटर नोएडा आना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed