सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News 2.8 Million Students Receive Scholarships; Rinku Singh Takes Up Captaincy for the First Time; 'Te

UP Big News: 28 लाख छात्रों को मिली छात्रवृत्ति, रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली कप्तानी; जिंदा आदमी की तेरहवीं

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 30 Mar 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

UP Big News 2.8 Million Students Receive Scholarships; Rinku Singh Takes Up Captaincy for the First Time; 'Te
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News 2.8 Million Students Receive Scholarships; Rinku Singh Takes Up Captaincy for the First Time; 'Te
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

28 लाख छात्रों को मिली 3350 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधीप्रतिष्ठान आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) किया। इस दौरान प्रदेश के कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में करीब 3,350 करोड़ रपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे भेजी गई।

ये स्कॉलरशिप सिर्फ एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के छात्रों को दी गई है। यानी स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाले लाखों छात्रों को इसका फायदा मिला है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News 2.8 Million Students Receive Scholarships; Rinku Singh Takes Up Captaincy for the First Time; 'Te
रिंकू सिंह - फोटो : IANS

रिंकू सिंह ने पहली बार संभाली आईपीएल में कप्तानी

2026 में आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में पहली बार रिंकू सिंह ने कप्तानी की। दरअसल, केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे को चोट लग गई और वह मैदान से बाहर हो गए।

रिंकू सिंह ने पहली बार आईपीएल में कप्तानी संभालते हुए वह अलीगढ़ के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने इस बड़े मंच पर टीम की अगुवाई की। उनके लिए यह पल खास होने के साथ-साथ जिम्मेदारी भरा भी रहा। मैदान पर रिंकू का अलग ही अंदाज देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 2.8 Million Students Receive Scholarships; Rinku Singh Takes Up Captaincy for the First Time; 'Te
राकेश यादव और लोगों को वितरित किए गए कार्ड - फोटो : amar ujala

'जिंदा भंडारा': जीते-जी अपनी तेरहवीं, 1900 लोगों को 'भोज' का न्योता

औरैया में अकेलेपन ने एक इंसान को जीते जी अपनी ही तेरहवीं करने के लिए मजबूर कर दिया। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के 65 वर्षीय राकेश यादव ने सोमवार को तेरहवीं संस्कार के रूप में भंडारा कराने का निर्णय लिया है। अविवाहित राकेश ने गांव-गांव करीब 1900 लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजे हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 2.8 Million Students Receive Scholarships; Rinku Singh Takes Up Captaincy for the First Time; 'Te
शादी समारोह में मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

दावत के बीच बिरयानी खत्म, चल गई कुर्सियां, अमरोहा में शादी समारोह में मारपीट

शादी समारोह में भोजन परोसने में देरी होने पर बरातियों और घरातियों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर पानी के कैंपर भी फेंके गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 2.8 Million Students Receive Scholarships; Rinku Singh Takes Up Captaincy for the First Time; 'Te
मोनालिसा, फरमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मोनालिसा से शादी करने पर परिवार ने फरमान से नाता तोड़ा

प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए चर्चाओं में आई मोनालिसा से शादी करने वाले बागपत के पलड़ी निवासी फरमान से परिवार वालों ने नाता तोड़ लिया है। फरमान से परिवार का कोई भी सदस्य बात नहीं कर रहा है। पिता जाफर अली ने साफ कहा कि हमारा उससे कोई नाता नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 2.8 Million Students Receive Scholarships; Rinku Singh Takes Up Captaincy for the First Time; 'Te
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने की जांच। - फोटो : संवाद

मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय जिंदा जला ग्रामीण

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लभेड़ा दुर्गाप्रसाद में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते समय एक ग्रामीण की जलकर मौत हो गई। रविवार को हुई इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय हरपाल अविवाहित थे। घर में वह अकेले रहते थे। उनकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही उनकी दोनों बहनें गांव पहुंच गईं। भाई का शव देखकर उनका हाल बेहाल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News 2.8 Million Students Receive Scholarships; Rinku Singh Takes Up Captaincy for the First Time; 'Te
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सियासी पारे से गर्म हुआ मेरठ का सकौती और दादरी, गूंजा मुजफ्फरनगर का नाम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मंच सजने लगा है। मेरठ के सकौती और नोएडा के दादरी में हुए दोनों आयोजनों का उद्देश्य भले ही अलग-अलग रहा लेकिन जिले की गूंज रही। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंच से हार और अपमान का जिक्र छेड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में जीत पर पर कहा कि लोगों ने ऐतिहासिक फैसला लिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed