सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Vehicles Prohibited on Shaheed Path During Match; Parking Ban Imposed Between Husadia and Sushant Gol

लखनऊ: मैच के दौरान शहीद पथ पर नहीं चलेंगे वाहन, हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच में रुकने पर प्रतिबंध

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 30 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल मैच के दौरान लखनऊ में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहीद पथ पर ऑटो, बस और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। दर्शकों को समय से पहले पहुंचने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है, ताकि जाम से बचा जा सके।

Lucknow Vehicles Prohibited on Shaheed Path During Match; Parking Ban Imposed Between Husadia and Sushant Gol
लखनऊ का इकाना स्टेडियम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के मैच के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मैच के दौरान शहीद पथ पर ऑटो, ई-रिक्शा और रोडवेज बसें प्रतिबंधित रहेंगे। यही नहीं, व्यवसायिक वाहनों को भी प्रतिबंधित किया गया है। इनके लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे, जिनका इस्तेमाल चालक कर सकेंगे। हालांकि, निजी वाहनों एवं किराये की टैक्सी आदि पर रोक नहीं होगी। 

Trending Videos


वहीं, पुलिस ने अपील की है कि स्टेडियम के आस पास रहने वाले मैच देखने के लिए ही उधर जाएं। अगर उन्हें मैच नहीं देखना है तो अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। दर्शकों से अपील है कि शाम 7:30 बजे से शुरू हो रहे मैच के लिये छह बजे से आठ बजे तक का पीक आवर से बचते हुए उसके पहले या फिर बाद में स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन बातों का रखें ध्यान

  • सुल्तानपुर रोड पर वाहन अमूल तिराहा से डायवर्ट होंगे और अर्जुनगंज कैंट की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से।
  • मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के बीच में नही रूकेंगी।
  • ई-रिक्शा शहीद पथ के सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबंधित रहेगा।
  • अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली ई-रिक्शा, ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 , मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे और पुलिस मुख्यालय के सामने से होकर जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे।
  • सुल्तानपुर रोड से आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा बाएं मुड़कर लूलू मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे। 
  • किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मीटर की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठाएंगे।
  • एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।

 

मॉल में पार्क कर सकते हैं वाहन

  • जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियो होते हुए चिंहित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। 
  • जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास उपलब्ध नहीं है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे। 
  • इनमें से पहले आने वाले वाहनों को प्लासियो मॉल में पार्किंग दी जाएगी। 
  • मॉल की पार्किंग भर जाने के पश्चात वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।
  • दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुए प्लासियो मॉल के पीछे वाहन पार्क होंगे।-
  • वीवीआईपी, वीआईपी के साथ आने वाले स्कॉर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क करेंगे।








 

क्यू आर कोर्ट स्कैन करें जानें पार्किंग

  • टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा जिसको स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप के साथ आ जाएगा।
  • मैच प्रारंभ होने के तीन घंटे पूर्व प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम प्रवेश दूसरी पारी के मध्य तक दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। 
  • स्टेडियम में मैच छोड़कर बाहर निकल जाने पर दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • पीएचक्यू, यूपी-112 मुख्यालय के पीछे की सड़क की तरफ अस्थाई पिक एंड ड्राप स्टैंड होगा, जहां निजी वाहन, ऑटो रिक्शा सवारी उतार-बैठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed