{"_id":"6a84c5dd25c6941bc803193f","slug":"at-the-gas-agency-an-excess-of-289-empty-cylinders-and-a-shortage-of-313-filled-cylinders-were-found-lucknow-news-c-13-lko1070-1880070-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गैस एजेंसी में 289 खाली सिलिंडर अधिक, 313 भरे कम मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गैस एजेंसी में 289 खाली सिलिंडर अधिक, 313 भरे कम मिले
Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित सहकारी इंडेन गैस सर्विस की जांच में घरेलू गैस के भंडार में बड़ा अंतर सामने आया है। इस पर एजेंसी प्रबंधक समेत तीन कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह के मुताबिक उनके निर्देशन में टीम ने अस्ती रोड स्थित शोरूम और धनोहरी स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान 289 खाली घरेलू गैस सिलिंडर अधिक और 313 भरे सिलिंडर कम मिले। एजेंसी के प्रभारी प्रबंधक सुरेश कुमार गौतम, कैशियर तेज कुमार द्विवेदी और गोदाम प्रभारी गुड्डू भंडार इस अंतर पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मौके पर गैस निकासी का कोई रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। पूर्ति निरीक्षक कुमार सौरभ की रिपोर्ट में कर्मचारियों पर मिलीभगत कर कालाबाजारी का संदेह जताया गया। जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से तीनों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत महिगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।