UP: लखनऊ में एलएलबी छात्रा का अपहरण करके दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी को भगा ले गए साथी
राजधानी में एलएलबी छात्रा का अपहरण करके दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी को उसके साथी भगा ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में 16 जुलाई को घर जा रही एलएलबी छात्रा का बाइक सवार युवक ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि सुनसान जगह पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह से खुद को छुड़ाकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मगर, तभी कुछ अज्ञात लोग आरोपी को भगाकर अपने साथ ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
छात्रा ने बताया कि 16 जुलाई को शाम करीब 5:45 बजे वह टेंपो से उतर कर घर जा रही थी। सीडीआरआई के पिछले गेट पर पहुंची ही थी कि तभी बाइक सवार एक युवक ने उसे रोक लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध पर आरोपी उसे घसीटते हुए आगे ले गया। जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। सुनसान जगह पहुंचने पर वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी ने हत्या करने की धमकी दी और बाइक भगानी शुरू कर दी।
बाइक से कूदने का प्रयास
आरोपी जब उसके घर के पास से गुजरा तो उसने बाइक से कूदने का प्रयास किया। मगर, वह ऐसा नहीं कर सकी। फिर कुछ लोगों को देखकर पीड़िता ने मदद मांगी तो आरोपी ने बाइक रोक दी। लोगों ने आरोपी की बाइक की चाबी निकाल ली और यूपी 112 पर सूचना दी।
पीड़िता ने बताया कि इस बीच चार से पांच लोग भी वहां आ गए। पुलिस को आता देख लोगों को धमकाते हुए आरोपी को छुड़ाकर ले गए। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही हैं।