सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Along with faith, the Ram Temple continues to receive funds, earning 220 crore rupees in the past ye

अयोध्या: आस्था के साथ राम मंदिर में धन का प्रवाह भी जारी, बीते एक साल में हुई 220 करोड़ की आय

नितिन मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 24 Mar 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Ayodhya Ram Temple: मंदिर ट्रस्ट को बैंक में जमा राशि पर करीब 138 करोड़ रुपये का ब्याज भी प्राप्त हुआ, जिससे कुल आय बढ़कर 220.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। 
 

Ayodhya: Along with faith, the Ram Temple continues to receive funds, earning 220 crore rupees in the past ye
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

वित्तीय वर्ष 2025-26 में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को करीब 220 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। यह आय पूरी तरह श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर को दिए गए दान और चढ़ावे पर आधारित है, जिसमें रामलला की हुंडी (दान पात्र) सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरी है। मंदिर ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार, एक अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक के आंकड़ों की रिपोर्ट 21 मार्च को हुई ट्रस्ट बैठक में प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, रामलला की हुंडी में सबसे अधिक 54.79 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाता है।

Trending Videos


इसके अलावा दान काउंटर से 18.88 करोड़ रुपये, ऑनलाइन माध्यम से 8.33 करोड़ रुपये का योगदान मिला। वहीं एफसीआरए (विदेशी दान) के तहत मात्र 78 लाख रुपये ही प्राप्त हुए, जो इस वर्ष सबसे कम रहा। कुल मिलाकर विभिन्न माध्यमों से 82.78 करोड़ रुपये दान के रूप में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर ट्रस्ट को बैंक में जमा राशि पर करीब 138 करोड़ रुपये का ब्याज भी प्राप्त हुआ, जिससे कुल आय बढ़कर 220.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। राम मंदिर की पूरी व्यवस्था श्रद्धालुओं के दान पर ही आधारित है। यहां दर्शन से लेकर सभी सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क हैं। मंदिर निर्माण से लेकर परिसर के अन्य प्रकल्प भी श्रद्धालुओं के निधि समर्पण से ही साकार हो रहे हैं। मंदिर परिसर में गर्भगृह से लेकर प्रवेश मार्ग तक छह से आठ दान पात्र स्थापित हैं, लेकिन सबसे अधिक चढ़ावा गर्भगृह में स्थित रामलला की हुंडी में ही अर्पित किया जा रहा है।

राम यंत्र स्थापना से बढ़ेगी आय की संभावनाएं

Ayodhya: Along with faith, the Ram Temple continues to receive funds, earning 220 crore rupees in the past ye
राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अर्थशास्त्री प्रो. विनोद श्रीवास्तव के अनुसार, राम मंदिर की आय का सीधा संबंध श्रद्धालुओं की संख्या और विशेष धार्मिक आयोजनों से जुड़ा होता है। वर्तमान में प्रतिदिन 70 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे औसतन 70 लाख रुपये प्रतिदिन की आय हो रही है, जिसे वे एक मजबूत और संतुलित स्थिति मानते हैं। प्रो. श्रीवास्तव का कहना है कि मंदिर में स्थापित राम यंत्र आने वाले समय में श्रद्धालुओं के आकर्षण का नया केंद्र बनेगा। इससे दर्शनार्थियों की संख्या में और वृद्धि होगी, जिसका सीधा सकारात्मक असर मंदिर की आय पर पड़ेगा। जैसे-जैसे मंदिर परिसर में नए आयाम जुड़ते जाएंगे, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की आस्था और दान में भी स्वाभाविक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

ट्रस्ट के बैंक खातों में 1940 करोड़ जमा

बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में ट्रस्ट के बैंक खातों की भी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि एसबीआई बैंक में 809 करोड़ रुपये जमा हैं। जबकि पंजाब नेशनल बैंक में करीब 662 करोड़ की धनराशि जमा की गई है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा में 327 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। ट्रस्ट ने म्यूच्युल फंड में 87 करोड़ व आटो स्वैप में भी 58 करोड़ रुपये सुरक्षित किए गए हैं। इस तरह ट्रस्ट के बैंक खातों में लगभग 1940 करोड़ रुपये सुरक्षित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed