सब्सक्राइब करें

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर में हाई अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई, वरिष्ठ अफसर मौके पर मौजूद

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Nov 2024 07:58 AM IST
सार

खालिस्तानी आतंकी गुर पतवंत सिंह पन्नू ने राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसके बाद से परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya: Khalistani terrorist Pannu threatened to blow up Ram temple.
धमकी के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट। - फोटो : amar ujala

खालिस्तानी आतंकी गुर पतवंत सिंह पन्नू ने अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। उसने यह धमकी अपना वीडियो जारी करते हुए दी है।



आतंकी पन्नू ने कहा है कि 16-17 नवंबर को राम मंदिर में हिंसा होगी। इस धमकी भरे वीडियो की जानकारी मिलने के बाद यहां राम जन्मभूमि परिसर में हाई अलर्ट कर दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारी खुद भी मौके पर मौजूद हैं और परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है।

राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। इस बारे में फिलहाल कोई अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।

 

Trending Videos
Ayodhya: Khalistani terrorist Pannu threatened to blow up Ram temple.
- फोटो : amar ujala

राम मंदिर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने सोमवार को पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने एटीएस के जवानों व पुलिस बल के साथ राम जन्मभूमि के दर्शन पथ व समूचे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya: Khalistani terrorist Pannu threatened to blow up Ram temple.
ayodhya - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि परिसर की सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है। 24 घंटे पूरे परिसर की निगरानी की जाती है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि वीडियो जारी होने का मामला संज्ञान में है। 
Ayodhya: Khalistani terrorist Pannu threatened to blow up Ram temple.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या व रामजन्मभूमि की सुरक्षा पहले से ही सख्त है। फिर भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पूरी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Ayodhya: Khalistani terrorist Pannu threatened to blow up Ram temple.
- फोटो : amar ujala
वहीं आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि आतंकी पन्नू की ओर से वीडियो बयान के माध्यम से धमकी की जानकारी मिली है। राम मंदिर और समूचे अयोध्या धाम में पहले से विशेष सुरक्षा और सतर्कता बरती जा रही है। इस तरह के वीडियो बयान पहले भी जारी किए गए हैं, फिर भी ताजा वीडियो बयान जारी होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed