फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Azam Khan Jauhar Trust received 15 crore in donations from shell companies

यूपी: आजम खां के जौहर ट्रस्ट को शेल कंपनियों से मिला 15 करोड़ का चंदा; पैसा देने वाले बिल्डरों तक पहुंचेगी ईडी

Mon, 24 Aug 2026 09:05 AM IST
Bhupendra Singh अशोक मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अशोक मिश्रा, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 09:05 AM IST
सार

आजम खां के जौहर ट्रस्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। ट्रस्ट को शेल कंपनियों से 15 करोड़ का चंदा मिला है। आजम के प्रभाव में लखनऊ, दिल्ली, नोएडा और मुंबई के कई बड़े बिल्डर्स ने भी चंदा दिया था। अब मनी ट्रेल के जरिये कंपनियों और बिल्डर्स तक ईडी पहुंचेगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Azam Khan Jauhar Trust received 15 crore in donations from shell companies
जौहर ट्रस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिजनों द्वारा संचालित जौहर ट्रस्ट की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच में बड़े खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि लखनऊ, दिल्ली, नोएडा और मुंबई के कई भवन निर्माताओं ने ट्रस्ट को चंदा दिया था। यह चंदा शेल कंपनियों के माध्यम से जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए रकम के रूप में दिया गया था।

विज्ञापन


ईडी अब मनी ट्रेल से कंपनियों और भवन निर्माताओं की पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजेगी। ट्रस्ट के कई पदाधिकारियों को भी रक्षाबंधन के बाद पेश होने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बीते सप्ताह जौहर ट्रस्ट के ठिकानों पर हुई ईडी की छापेमारी में लेनदेन के सुराग मिले हैं। 

विज्ञापन

नामचीन भवन निर्माताओं का नाम शामिल होने का संदेह

अधिकारियों का मानना है कि आजम खां के प्रभाव के कारण भवन निर्माताओं ने ट्रस्ट को चंदा दिया। अब तक की पड़ताल में ऐसी कंपनियों से करीब 15 करोड़ रुपये मिलने के संकेत हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, रकम को कई कंपनियों के माध्यम से रूट किया गया, ताकि वास्तविक नाम छिपा रहे। इनमें उत्तर प्रदेश के कई नामचीन भवन निर्माताओं के शामिल होने का संदेह है। जौहर ट्रस्ट की जांच में करीब 450 करोड़ रुपये की धनराशि का हिसाब नहीं मिल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेल कंपनियों से चंदा

ईडी की जांच में सामने आया है कि लखनऊ, दिल्ली, नोएडा और मुंबई के भवन निर्माताओं ने चंदा दिया। यह चंदा जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए शेल कंपनियों के जरिये दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि आजम खां के प्रभाव के कारण भवन निर्माताओं ने यह रकम दी। करीब 15 करोड़ रुपये ऐसी कंपनियों से मिलने के संकेत हैं।

पर्चियों से वसूली की जांच

ईडी उन पर्चियों की भी जांच कर रहा है, जिनके जरिये वसूली की गई थी। विभागीय अधिकारियों, निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों से चंदा जुटाया गया। ट्रस्ट के कर्मचारियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी के लिए पर्चियों का इस्तेमाल होता था। रामपुर के कुछ शैक्षणिक संस्थानों ने भी लाखों रुपये चंदा दिया था, जिनसे अब दोबारा पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed