{"_id":"698d885af4410e80ea0e4072","slug":"bahraich-elder-brother-kills-younger-brother-by-crushing-him-with-a-brick-in-a-property-dispute-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich:छोटे भाई के सीने पर ईंट से लगातार किए प्रहार, बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich:छोटे भाई के सीने पर ईंट से लगातार किए प्रहार, बंटवारे के विवाद में बड़े भाई ने दी दर्दनाक मौत
अमर उजाला नेटवर्क, मिहींपुरवा (बहराइच)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार
बहराइच के मिहींपुरवा के एक गांव में बड़े भाई ने छोटे की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। आरोपी युवक नशे में धुत था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक (बायें) व मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बहराइच के मिहींपुरवा के उर्रा कबेलपुर गांव में पारिवारिक बंटवारे को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Trending Videos
गांव निवासी राजू (40) कोलकाता के एक मंदिर में रहकर पूजा-पाठ का कार्य करता था। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहता था। बुधवार को वह अपनी पत्नी कुतुल पंडित और पुत्र दीप (21) व प्रदीप (18) के साथ गांव आया था। उसकी बेटी के घर लखीमपुर खीरी के गोला में मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वह गांव पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सात प्रवेश द्वारों के साथ भविष्य का शहर बनेगा लखनऊ, राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए भी भारी धन का आवंटन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के बिजली कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल आज, हर जिले में होंगे धरना-प्रदर्शन; सेवाओं पर पड़ेगा यह असर
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 11 बजे राजू घर के बाहर नल पर पानी भरने गया था। इसी दौरान पारिवारिक बंटवारे को लेकर बड़े भाई शिवसागर से कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि शिवसागर नशे में था। गुस्से में उसने राजू को नल के पास पटक दिया और उसके सीने पर ईंट से कई वार कर दिए।
राजू की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। आरोपी शिवसागर मौके से भागकर घर में छिप गया। परिजन राजू को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।
मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिवसागर को घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपने भाई पर हमला करने की बात स्वीकार की है। मृतक के पुत्र दीप की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
