फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BBAU: Registration for PhD admission with late fee begins today

बीबीएयू : पीएचडी में लेट फीस के साथ प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से

Thu, 13 Aug 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
BBAU: Registration for PhD admission with late fee begins today
विज्ञापन


लखनऊ। बीबीएयू में सत्र 2026 के लिए पीएचडी प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई। अब लेट फीस के साथ 18 अगस्त तक अंतिम मौका मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी। अभ्यर्थी विवि के समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
सभी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए लेट फीस 1500 रुपये निर्धारित है। हर पीएचडी कार्यक्रम के लिए अलग-अलग पंजीकरण शुल्क देना होगा। आवेदन प्रक्रिया तभी पूर्ण मानी जाएगी जब ऑनलाइन शुल्क का भुगतान हो जाएगा। एक बार जमा किया गया पंजीकरण शुल्क वापस या समायोजित नहीं होगा।
विज्ञापन


26 विषयों में 77 सीटों पर प्रवेश का मौका
26 विषयों में कुल 77 शोध सीटों पर प्रवेश का अवसर मिलेगा। ये सीटें इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल साइंसेज, हॉर्टिकल्चर और डेवलपमेंट स्टडीज जैसे विषयों में हैं। इंजीनियरिंग संकाय में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सिविल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक 12-12 सीटें हैं। इन विषयों में अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सीटें निर्धारित हैं। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कुल 11 सीटें और मैकेनिकल व ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में सात सीटें हैं। फार्मास्युटिकल साइंसेज में कुल 12 सीटों पर दाखिला होगा। हॉर्टिकल्चर के तहत फ्रूट साइंस में 11 और वेजिटेबल साइंस में आठ सीटें हैं। डेवलपमेंट स्टडीज विषय में चार सीटों पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य प्रमुख विषयों में सीटें
सांख्यिकी में 13, जूलॉजी में 11 और राजनीति विज्ञान में 10 सीटें हैं। मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म और बायोटेक्नोलॉजी में 9-9 सीटें हैं। शिक्षा शास्त्र और समाजशास्त्र में आठ-आठ सीटों पर प्रवेश होगा। विधि और फूड एंड न्यूट्रिशन में 7-7 सीटें और गणित में छह सीटें हैं। अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, मानवाधिकार में चार-चार सीटें तथा इतिहास व हिंदी में तीन-तीन सीटें हैं। संस्कृत एवं वैदिक अध्ययन और योग में दो-दो सीटें हैं। लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में एक सीट पर शोध प्रवेश दिया जाएगा।


अमेठी सैटेलाइट सेंटर में ये हैं सीटें
अमेठी सैटेलाइट सेंटर में कुल सात विषयों में 26 पीएचडी सीटें हैं। सबसे अधिक 11 सीटें कंप्यूटर साइंस विषय में हैं। इसके बाद इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में छह सीटें हैं। अंग्रेजी विषय में चार, कॉमर्स में दो, इतिहास, समाजशास्त्र और खाद्य व पोषण में एक-एक सीट पर दाखिला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed