सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Big scam: Fake electricity bills of fake amount in Amausi zone

खिलवाड़: अमौसी जोन में फर्जी रकम के बिजली बिलों का फर्जीवाड़ा, गलत बिल सही करने में खूब हुई मनमानी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 12 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी लखनऊ के अमौसी जोन में फर्जी बिल बनाने का जमकर फर्जीवाड़ा किया गया। वहीं, गलत बिल को सही बनाने में भी खूब मनमानी हुई।

Big scam: Fake electricity bills of fake amount in Amausi zone
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ में जब से वर्टिकल सिस्टम लागू हुआ तब से अमौसी जोन में सिर्फ बिजली कनेक्शन देने में ही धांधली नहीं हुई बल्कि फर्जी रकम के बिलों को बनाने का भी खूब फर्जीवाड़ा हुआ। इस खेल में स्मार्ट कंपनी और मीटर इकाई के कुछ कार्मिकों की भी मिलीभगत रही।

Trending Videos


यह चंद उदाहरण फर्जीवाड़े की गवाही दे रहे, जो बानगी भर हैं। असल में अनगिनत उपभोक्ताओं को बिलिंग इकाई के पूर्व एक्सईएन ने तीन-तीन माह तक दौड़ाया और समस्या निराकरण के नाम पर खिलवाड़ किया। इस उत्पीड़न की शिकायत ऊर्जा मंत्री तक पहुंची तो बिलिंग के पूर्व एक्सईएन को हटाकर एमडी कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया। हालांकि, वर्तमान में कार्य प्रणाली में सुधार हुआ, मगर बिलिंग इकाई में कुछ पुराने कर्मचारी अब भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बदला मौसम का मिजाज, अब सताएगी गर्मी; एक सप्ताह में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

ये भी पढ़ें - योगी-पंकज की बैठक: BJP में बदलाव की आहट, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज; विनोद तावड़े के दौरे से बढ़ी अटकलें


केस एक : गुरुद्वारा का सही नहीं किया बिल
आलमबाग स्थित गुरुद्वारा का फर्जी तरीके से बनाया गया 95 हजार का बिल सही कराने के लिए सेवादार जयपाल सिंह दिसंबर से मार्च तक एक्सईएन के पास दौड़ते रहे, मगर नहीं सुना गया। तत्कालीन निदेशक योगेश कुमार ने भी सिफारिश की उसने भी अनसुना कर दिया। लेकिन, वर्तमान एक्सईएन समस्या का समाधान कर रहे हैं।

केस दो : 72,242 का बिल 115 रुपये बना
दुबग्गा के आम्रपाली योजना निवासी राजकुमार गुप्ता का फर्जी तरीके से 72,242 रुपये का बिल बना दिया। अमौसी में जिम्मेदारों के पास खूब दौड़े पर बिल सही नहीं हुआ। अधीक्षण अभियंता से मिले तो तीन दिन में बिल संशोधित होकर 115 रुपये बन गया जिसे उपभोक्ता ने जमा कर दिया।

केस तीन : 875 यूनिट का बिल 22 हजार
राकेश कुमार त्रिपाठी 25 नवंबर से गलत रीडिंग का बिल सही कराने के लिए अमौसी कार्यालय दौड़ रहे हैं। पहले के एक्सईएन बिल सही करने के नाम पर दौड़ाते रहे। जब बिल सही करने की नौबत आई तो एक महिला कार्मिक व बाबू सुविधा शुल्क देने का दबाव बना रहे। उपभोक्ता ने एमडी को शिकायत पत्र भेजा है।

गलत बिजली बिलों के प्रकरण

जोन कुल समाधान लंबित
अमौसी 16,461 16,114 247
लखनऊ मध्य 8076 8076 शून्य
जानकीपुरम 8856 7090 1766
गोमतीनगर 4869 4785 124
नोट : यह शिकायत व समाधान 15 नवंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक की

अब समय से सही हो रहे गलत बिल
अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार का कहना है कि पूर्व के लंबित गलत बिलों को सही कराने की मुहिम चल रही है। तत्कालीन एक्सईएन बिलिंग अवनीश कुमार को हटाकर पंकज सिंह की तैनाती की गई तब से समय से गलत बिलों को सही करने का काम समय से चल रहा। वर्तमान में 247 केस लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed