{"_id":"69db89fdffa0aa89da06ed63","slug":"connecting-flight-cancel-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1687748-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कनेक्टिंग उड़ान निरस्त होने से विमान से उतार दिए गए 54 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कनेक्टिंग उड़ान निरस्त होने से विमान से उतार दिए गए 54 यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
लखनऊ से दुबई वाया जेद्दा जा रहे थे यात्री, जेद्दा से दुबई की कनेक्टिंग उड़ान निरस्त
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जेद्दा से दुबई जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान निरस्त होने के चलते लखनऊ से दुबई वाया जेद्दा के यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। लखनऊ एयरपोर्ट से विमान को रवाना होना था, लेकिन ऐनमैाके पर कनेक्टिंग उड़ान के निरस्त होने की सूचना से उनके टिकट निरस्त कर दिए गए। 54 यात्री इसके चलते परेशान हुए।
मामला चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है। बीती रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा जाने वाली उड़ान संख्या एसवी-893 के 54 यात्रियों को उड़ान भरने से पहले ही विमान से उतार दिया गया। घटना रात करीब डेढ़ बजे के आसपास की बताई जा रही है, जबकि उड़ान का समय तड़के ढाई बजे निर्धारित था। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सभी यात्री लखनऊ से जेद्दा होते हुए दुबई जाने वाले थे। लेकिन जेद्दा से दुबई की कनेक्टिंग फ्लाइट एसवी-588 को अचानक रद्द कर दी गई। इसके चलते यात्रियों के टिकट निरस्त कर दिए गए और उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया, जिससे उनका पूरा यात्रा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के चलते कनेक्टिंग फ्लाइट को रद्द किया गया। हालांकि इस संबंध में एयरलाइन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अचानक लिए गए इस फैसले से यात्रियों में भारी नाराजगी उपजी। उनका आरोप है कि न तो समय रहते सूचना दी गई और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। रिफंड नहीं मिलने से भी यात्री परेशान हुए। एयरलाइन अधिकारियों ने रिफंड का आश्वासन दिया, जिसके बाद यात्री घरों को लौट गए।