सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur: Inspector's father shot dead while sleeping in the veranda

Sultanpur: बरामदे में सो रहे दरोगा के पिता की गोली मारकर हत्या, कनपटी से सटाकर किया फायर

अमर उजाला नेटवर्क, जयसिंहपुर (सुल्तानपुर) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 12 Apr 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

जयसिंहपुर के बेलगरा गांव में हुई एक वारदात में बरामदे में सो रहे दरोगा के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

Sultanpur: Inspector's father shot dead while sleeping in the veranda
मृतक विजय प्रताप सिंह व विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर के बेलगरा गांव निवासी किसान विजय प्रताप सिंह (55) की शनिवार रात नकाबपोश बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। घर के बरामदे में सो रहे थे। करीब तीन वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित थे। अभी तक हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसान का बड़ा पुत्र अंकुर सिंह कानपुर नगर के चकेरी थाने में उप निरीक्षक है।

Trending Videos


मृतक की पुत्री सोनम ने बताया कि पिता विजय प्रताप सिंह रोजाना की तरह शनिवार रात खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे। रात्रि एक बजे एक अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचा। उसने पिता की कनपटी से सटाकर असलहे से गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक घर वाले पहुंचते हमलावर भाग निकला। विजय प्रताप की पत्नी तारा देवी ने बताया कि वह अपने पति से कुछ दूरी पर लेटी थीं। गोली की आवाज सुनकर उनकी नींद टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि एक नकाबपोश बदमाश उनके पति के पास से बाहर की ओर भाग रहा था। गंभीर अवस्था में परिजनों ने विजय प्रताप को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने रात में घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। परिजनों के संदेह के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुत्री के विवाह के पहले हो गई पिता की हत्या
विजय प्रताप सिंह का बड़ा पुत्र अंकुर सिंह कानपुर नगर के चकेरी थाने में उप निरीक्षक है। दूसरे नंबर पर आकाश सिंह व छोटा पुत्र विकास सिंह है। उनकी दो बेटियां गुंजा सिंह व सोनम सिंह हैं। गुंजा का विवाह हो चुका है। सोनम की शादी 21 अप्रैल को तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। तभी अचानक विजय प्रताप की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। उनकी मौत से शादी की खुशियां अब गम में बदल गई हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। किस वजह से हत्या कर दी गई कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed