राजस्थान सरकार को 36 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है: यूपीएसआरटीसी
राजस्थान सरकार द्वारा भेजे गए 36 लाख रुपये के बिल को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने कहा है कि इसका भुगतान कर दिया गया है। यूपीएसआरटीसी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए राजस्थान रोडवेज की 94 बसों का भी प्रयोग किया गया था। इसके लिए उनकी ओर से 36 लाख रुपये का बिल भेजा गया, जिसका भुगतान कर दिया गया है।
यूपी सरकार ने दिए केवल 19 लाख रुपये: परिवहन मंत्री, राजस्थानOur buses were used to bring back stranded UP students from Kota following UP Govt orders. 94 buses of Rajasthan Roadways were also used. Bill of Rs. 36 lakhs was raised by Rajasthan govt for the same, it has been paid now: Managing Director, UP State Road Transport Corporation pic.twitter.com/zvDckSSRP8
विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) May 22, 2020विज्ञापन
वहीं राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें पूरे पैसे का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के छात्रों को घर भेजने के लिए उपयोग की गई बसों और डीजल के लिए 36 लाख रुपये का बिल भेजा गया था, लेकिन यूपी सरकार ने अब तक केवल 19 लाख रुपये का ही भुगतान किया है।
The bill for the diesel and for the buses provided by Rajasthan for UP students amounts to Rs 36 lakhs, of which only Rs. 19 lakh has been paid by UP Govt till now: Rajasthan Transport Minister Pratap Singh Khachariyawas. pic.twitter.com/2OKz937rmB
— ANI (@ANI) May 22, 2020
इस पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने कहा कि यूपीएसआरटीसी बसों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 19.5 लाख रुपये के डीजल उपलब्ध कराए गए थे। इसके लिए राजस्थान सरकार की ओर से 19.5 लाख रुपये का अतिरिक्त बिल भेजा गया था। हमने उसका भी भुगतान कर दिया है।
An additional bill of Rs. 19.5 lakhs for the diesel that was provided by Rajasthan Govt for UPSRTC buses was also sent by Rajasthan Roadways, we have paid that as well: Managing Director, UP State Road Transport Corporation pic.twitter.com/7j7xOPYFB5
— ANI UP (@ANINewsUP) May 22, 2020
दरअसल, राजस्थान सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को 36.36 लाख रुपये का बिल भेजा था। यह बिल कोटा से यूपी लाए गए छात्रों के लिए बसें और डीजल उपलब्ध करवाने के एवज में भेजा गया।
दरअसल, यूपी सरकार ने कोटा में फंसे राज्य के छात्रों को लाने के लिए बसें भेजी थीं, लेकिन छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से राजस्थान सरकार ने अपनी कुछ बसों से छात्रों को घर पहुंचाया था।
इसके लिए राजस्थान सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को कुल 36,36,664 रुपये का बिल भेजा। इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती भी राजस्थान सरकार पर हमलावर नजर आईं। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस सरकार को ऐसे कदम के लिए जमकर लताड़ा।