फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP councillor upset over negligence in garbage collection

Lucknow News: कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर भाजपा पार्षद नाराज

Fri, 07 Aug 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP councillor upset over negligence in garbage collection
लखनऊ। महात्मा गांधी वार्ड में कूड़ा कलेक्शन की खराब स्थिति पर क्षेत्रीय भाजपा पार्षद अमित चौधरी ने नाराजगी जताई है। उनकी शिकायत के बाद रामकी कंपनी की ओर से मेन रोड पर सफाई तो लगवाई गई, पर घरों से कूड़ा नहीं उठवाया। उधर, नगर निगम ने आलमबाग में काम कर रही लॉयन एनवायरो कंपनी को भी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

पार्षद अमित चौधरी ने बुधवार को बताया था कि रामकी की गाड़ी चार-चार दिन तक कूड़ा उठाने नहीं आती। उन्होंने लोगों को घर-घर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रेरित किया था। उनके प्रयासों से लगभग 40 से 50 फीसदी घरों ने कूड़ा देना शुरू किया था। अब कंपनी की गाड़ी नहीं आने से लोग सड़क पर कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को मेन रोड पर झाड़ू लगाई गई, लेकिन घरों से कूड़ा कलेक्शन की स्थिति वैसी ही रही।
विज्ञापन

लॉयन की मनमानी जारी, 154 शिकायतें लंबित
लॉयन एनवायरो कंपनी जोन पांच, दो और आठ के 33 वार्डों में सफाई का काम देखती है। यह कंपनी भी रामकी की तरह मनमानी कर रही है। नगर निगम के 311 एप पर कंपनी के खिलाफ 154 शिकायतें लंबित हैं। ये शिकायतें घरों से कूड़ा कलेक्शन और सफाई से संबंधित हैं। नगर निगम के सुपरवाइजरों की ओर से शिकायतें कंपनी को भेजी गईं मगर उसने उनका निस्तारण नहीं किया। नगर निगम के जोनल सैनिटरी अधिकारी जोन पांच ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed