फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leader Mukhtar Abbas Naqvi in BJP Alpsankhyak Morcha workshop.

5 लाख मुसलमानों को जोड़ने का लक्ष्य: नकवी बोले- भाजपा से नफरत करने की सोंच को बदलें मुसलमान

Fri, 30 Aug 2024 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Aug 2024 12:09 AM IST
सार

भाजपा ने पांच लाख मुसलमानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सेक्युलर सिंडिकेट मुसलमानों के वोटों को अपनी जागीर समझ बैठा है। हमें सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सांप्रदायिक, समाज तोड़ने वाले दुष्प्रचार से भी सचेत रहना होगा।

विज्ञापन
BJP leader Mukhtar Abbas Naqvi in BJP Alpsankhyak Morcha workshop.
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा अन्य जातियों के साथ ही मुस्लिमों को भी पार्टी से जोड़ने पर फोकस करेगी। पार्टी ने तय किया है कि 5 लाख मुसलमानों को सदस्य बनाया जाएगा। सदस्यता अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को राजधानी में भाजपा मुख्यालय के साथ ही अलग-अलग स्थानों पर अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा ने भी बैठक करके अभियान की रणनीति पर चर्चा की। गांधी भवन में आयोजित अल्पख्यक मोर्चा की कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी संबोधित किया। उन्होंने खासकर मुसलमानों से भाजपा से नफरत करने की सोच को बदलने की अपील की। उन्होंने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सामंती सुल्तानों के तथाकथित सिंडिकेट के दुष्प्रचार से पैदा भय-भ्रम के चलते एक राष्ट्रवादी राजनैतिक दल के साथ अश्पृश्यता और असहिष्णुता के रवैये को बदलना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा किसी के विकास में कमी नहीं करती तो उसे वोट देने में कंजूसी करना नाजायज है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने अल्पसंख्यक समाज को सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि कुछ सियासी सामंती सूबेदार संविधान, लोकतंत्र, सेक्यूलरिज्म और अल्पसंख्यकों पर खतरे के भय-भ्रम और भौकाल से देश के अल्पसंख्यकों को प्रगति की धारा से अलग करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि सेक्युलर सिंडिकेट मुसलमानों के वोटों को अपनी जागीर समझ बैठा है। हमें सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सांप्रदायिक, समाज तोड़ने वाले दुष्प्रचार से भी सचेत रहना होगा। वहीं वक्फ संशोधन विधेयक को वक्त की जरूरत बताते हुए कहा कि जेपीसी में चल रहे मंथन से अमृत जरूर निकलेगा।
विज्ञापन


पांच लाख मुसलमानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य
अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यशाला में पांच लाख मुसलमानों को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सदस्यता अभियान में पांच हजार अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उतारा जाएगा। भाजपा से मुसलमानों को जोड़ने के लिए मंडल और जिला स्तर पर टीम का गठन कर दिया गया है। कार्यशाला में बताया गया कि अभियान के दौरान मौलाना के अलावा तलाकशुदा महिलाओं और सरकारी योजनाओं की लाभ लेने वाले मुस्लिम लाभार्थियों और प्रबुद्ध वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर विशेष फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


1100 सदस्य बनाएगा किसान मोर्चा
वहीं, विश्वैश्वरैया सभागार में भाजपा किसान मोर्चा की कार्यशाला में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष विकास पर चर्चा नहीं कर रहा, सिर्फ अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहा है। मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर विकास के मुद्दों पर चर्चा करें। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हम लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हैं। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा प्रत्येक मंडल में न्यूनतम 1100 सदस्य बनाएगा। कार्यशाला को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूभाई जबेलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा, प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी संबोधित किया।


चार लाख सदस्य बनाएगा एसटी मोर्चा
पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एसटी मोर्चा की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गोंड ने 4 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर पाठक ने सदस्यता अभियान के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed