सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bloody Clash in Ayodhya Over Old Enmity Couple and Daughter from One Side Injured Condition Critical

Ayodhya News: पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, एक पक्ष से दपंती और बेटी घायल; हालत नाजुक

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

अयोध्या में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। एक पक्ष से दपंती और बेटी घायल हो गई। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Bloody Clash in Ayodhya Over Old Enmity Couple and Daughter from One Side Injured Condition Critical
मारपीट की घटना, अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अयोध्या में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार को खूनी संघर्ष हो गया। विपक्षियों ने कुल्हाड़ी, गहदाला व लाठी से दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दंपती व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने घायलों को सीएचसी, मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Trending Videos


घटना इनायतनगर थाना क्षेत्र के गोरवा (अस्थना) गांव की है। गांव निवासी माधुरी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी रामनेवल, रामअचल, रामबचन, रामकेवल, माना देवी, सतनाम, रोहित, अंकित, सिखा, नीतू, रागिनी और उनके रिश्तेदार अमन व 4-5 अज्ञात लोगों ने पहले गालियां दीं। फिर पहले दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस लेने की बात कहकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी समय कुल्हाड़ी, गहदाला और लाठी से जानलेवा हमलाकर दिया। हमले में पिता श्रीपाल, मां कृष्णा देवी और बहन सुनीता को मरणासन्न कर दिया। घर में भी कील लगी लाठी से पीटा। शोर सुनकर गांववाले आ गए। लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दरअसल, बीते बुधवार को श्रीपाल घर की मरम्मत करा रहे थे। इसी समय कचरा खड़ंजा पर गिर गया था। इसको लेकर रोहित, रामनेवल, नीतू व रागिनी ने लाठी-डंडा और ईंट से हमला किया था। इसमें अनीता, सुनीता, संगीता व माधुरी को चोटें आई थीं। अनीता का हाथ टूट गया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी रंजिश में विपक्षीगणों ने दोबारा हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed