{"_id":"69ce3eebb40b4bb954036fa1","slug":"body-of-young-woman-missing-for-four-days-found-in-sugarcane-field-in-gonda-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गन्ने के खेत में मिला चार दिन से लापता युवती का शव, हाथ बंधे और गले पर रेतने के निशान मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गन्ने के खेत में मिला चार दिन से लापता युवती का शव, हाथ बंधे और गले पर रेतने के निशान मिले
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
गोंडा में चार दिन से लापता युवती का शव गन्ने के खेत में मिला। उसके हाथ बंधे और गले पर रेतने के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
मौके पर जमा लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के गोंडा में चार दिन से लापता युवती का शव गन्ने के खेत में मिला। उसके हाथ बंधे थे और गले पर रेतने के निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के भीटी भदवल गांव की है। गांव निवासी अशोक कुमार की पुत्री शीला (22) बीती 29 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
30 मार्च को घरवालों ने कोतवाली देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को घर से करीब 400 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में शीला का शव पड़ा मिला। खेत मालिक अभिलाख सिंचाई के दौरान वहां पहुंचे थे। उन्होंने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। युवती के हाथ बंधे थे और गले पर रेतने के निशान मिले हैं।
मृतका के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। परिवार में वह सबसे छोटी थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
Trending Videos