{"_id":"6a77993c0214a6219505b8f7","slug":"both-parties-have-lodged-complaints-regarding-the-patients-death-at-lokbandhu-lucknow-news-c-13-lko1096-1866815-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोकबंधु में मरीज की मौत मामले में दोनों पक्षों ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोकबंधु में मरीज की मौत मामले में दोनों पक्षों ने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान रंजना सिंह (55) की मौत के बाद हुए हंगामे और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। रंजना सिंह के परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी कई युवकों पर हंगामा, कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी रजिस्टर फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी। अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी गई है।
यह था मामला
सरोजनीनगर के पिपरसंड गांव निवासी शिवमोहन सिंह की पत्नी रंजना सिंह की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें दोपहर करीब 12 बजे लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।