{"_id":"6a779a1ecf0b4585170369fa","slug":"thana-diwas-sees-more-tokenism-than-complainants-lucknow-news-c-13-lko1096-1866159-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: थाना दिवस में खानापूर्ति ज्यादा, फरियादी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: थाना दिवस में खानापूर्ति ज्यादा, फरियादी कम
विज्ञापन
थानों में आयोजित समाधान दिवस में फरियाद सुनते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। थाने में शिकायत लेकर जाएं तो सुनवाई होगी। मौके पर समाधान भी मिल सकता है... लेकिन आम लोग ही इसके लिए जागरूक नहीं हैं। शनिवार को अमर उजाला टीम ने थानों का लाइव किया तो कुछ यही तस्वीर सामने आई। थानों में फरियादियों की संख्या नाममात्र थी और ज्यादातर स्थानों पर राजस्व के अधिकारी मौजूद नहीं थे।
हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित होता है। इसका उद्देश्य पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण करना है। इसके बावजूद कई जगह यह व्यवस्था औपचारिकता जैसी नजर आई। हालांकि जहां फरियादी पहुंचे, वहां पुलिस अधिकारियों ने कुछ मामलों का तत्काल समाधान भी कराया।
कम फरियादी, कुछ का समाधान
चौक थाने में दरोगा जयकृष्ण द्विवेदी के सामने राजाबाजार निवासी वैभव रस्तोगी ने बैंक खाता फ्रीज होने की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया। इसी तरह नाका थाने में थाना प्रभारी विवेक चौधरी के सामने रानीगंज निवासी विशाल कुमार ने पारिवारिक विवाद की शिकायत की। थाना प्रभारी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। पीजीआई थाने में महज एक फरियादी पहुंचा। एल्डिको निवासी राजकुमार श्रीवास्तव ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। लेखपाल शिवांगी गुप्ता ने सक्षम अधिकारी के आदेश के बाद पैमाइश कराने की बात कही। माल थाने में इंस्पेक्टर नवाब अहमद और राजस्व निरीक्षक सरोज प्रकाश लेखपालों के साथ मौजूद रहे। यहां वीरपुर निवासी मुन्नीलाल की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों ने आपदा राहत राशि दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
बाजारखाला : 65 हजार रुपये वापस कराए
बाजारखाला थाने में मलिहाबाद निवासी अजय कुमार ने 65 हजार रुपये हड़पने की शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने दूसरे पक्ष से बातचीत कर रकम वापस कराई। शास्त्रीनगर निवासी महिला ने पति की इंस्टाग्राम आईडी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां राजस्व कर्मी मौजूद नहीं थे।
सआदतगंज और तालकटोरा : बातचीत से सुलझे विवाद
सआदतगंज में वजीरबाग निवासी मुन्ना के पारिवारिक विवाद को इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बातचीत के जरिये सुलझाया। तालकटोरा में किरायेदारों के आपसी विवाद का एसएसआई राम भवन ने समाधान कराया। दोनों जगह राजस्व कर्मी नदारद रहे।
गुडंबा : श्मशान की जमीन पर कब्जे का आरोप
गुडंबा थाने में जमीन से जुड़े मामले लेकर फरियादी पहुंचे। पैगरामऊ निवासी रामस्वरूप ने श्मशान की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। बेहटा निवासी पीर मोहम्मद ने भी प्लॉट पर कब्जे की शिकायत की। भूमि से जुड़े मामले होने की वजह से इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रहीमाबाद : पैमाइश के लिए अदालत जाने की सलाह
रहीमाबाद थाने में इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने शिकायतें सुनीं। जमीन की पैमाइश के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर लेखपाल लल्लू प्रजापति और कृष्ण कुमार ने न्यायालय में वाद दर्ज कराने के बाद पैमाइश कराने का सुझाव दिया।
दुबग्गा, काकोरी और पारा में भी जमीन-लेनदेन के मामले
दुबग्गा, काकोरी और पारा थानों में जमीन, रुपये के लेनदेन और पारिवारिक उत्पीड़न की शिकायतें आईं। पारा में हंसखेड़ा निवासी रूपम सिंह की लेनदेन की शिकायत पर दूसरे पक्ष को बुलाकर तय समय में भुगतान करने की हिदायत दी गई। दुबग्गा में टाड़खेड़ा गांव की बुजुर्ग कृष्णा देवी ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। काकोरी में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप यादव ने जनसुनवाई की।
नगराम में छह शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण
नगराम थाने में उपजिलाधिकारी मोहनलालगंज आकाश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। राजस्व से जुड़ी छह शिकायतें मिलीं, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। विशुनखेड़ा निवासी अर्जुन और भगवती के बीच भूमि विवाद भी सामने आया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक नजमुद्दीन और क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद रहे।
कृष्णानगर : साइबर ठगी की शिकायत पर मुकदमे के निर्देश
कृष्णानगर थाने में इंस्पेक्टर पीके सिंह ने सुनवाई की। कनौसी निवासी शंभू कुमार रजक ने साइबर ठगी की शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। यहां राजस्व कर्मी मौजूद नहीं थे, जिससे जमीन से जुड़ी शिकायत लेकर आए कुछ फरियादियों को लौटना पड़ा।