{"_id":"6a6671677542d0b14c05e185","slug":"boy-drowns-while-bathing-in-canal-with-friends-whereabouts-unknown-lucknow-news-c-13-lko1070-1847104-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया बालक डूबा, नहीं चल सका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया बालक डूबा, नहीं चल सका पता
Mon, 27 Jul 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनहट। लौलाई में रविवार दोपहर 12 वर्षीय सनी यादव इंदिरा नहर की शाखा खारजा में डूब गया। वह नई कांशीराम कॉलोनी का निवासी था और दोस्तों के साथ नहाने गया था।
तेज बहाव के कारण सनी डूबने लगा। अन्य बच्चों ने शोर मचाया। लोग मदद के लिए पहुंचे, पर तब तक सनी डूब चुका था। पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने देर शाम तक खोजबीन की, पर वह नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सनी के पिता श्रमिक संदीप मूलरूप से सीतापुर के संदना के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार को फिर से सनी को खोजने का काम शुरू होगा।