{"_id":"69a033c5547fb0df680c4fa3","slug":"brothers-were-duped-of-four-lakh-on-pretext-of-sending-them-to-israel-in-lucknow-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: इस्राइल भेजने के नाम पर सगे भाइयों से चार लाख ठगे, एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला टिकट और वीजा फर्जी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इस्राइल भेजने के नाम पर सगे भाइयों से चार लाख ठगे, एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला टिकट और वीजा फर्जी हैं
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी में इस्राइल भेजने के नाम पर सगे भाइयों से चार लाख की ठगी की गई। एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें पता चला कि टिकट और वीजा फर्जी हैं। मामले में केस दर्ज किया गया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में अनिल ने कंपनी व तीन कर्मचारियों पर उनसे व भाई से इस्राइल भेजने के नाम पर चार लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया है। केस विभूतिखंड थाने में दर्ज किया गया है। पीड़ित अनिल मूल रूप से कुशीनगर के पचरुखिया के रहने वाले हैं।
Trending Videos
अनिल ने बताया कि, जनवरी 2025 में उन्हें सोशल मीडिया के जरिये अल फहद इंटरप्राइजेज कंपनी के बारे में पता चला था। विज्ञापन में इस्राइल भेजने की बात लिखी थी। उन्होंने व भाई राकेश कुमार ने कंपनी में संपर्क किया तो अधिकारियों ने उन्हें लखनऊ के विभूतिखंड स्थित दफ्तर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि दफ्तर पहुंचने पर उन्हें फिरोज, आरुषि व रफीक मिले। तीनों ने उनसे इस्राइल भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति दो लाख रुपये की मांग की। बात तय होने वह भाई के साथ घर लौट गए। आरोप है कि कुछ दिन बाद उनके पास कंपनी से कॉल आई। वीजा व टिकट ले जाने की बात कही।
इस पर दोनों भाइयों ने कंपनी में चार लाख रुपये जमा किए। वीजा व टिकट लेकर मुंबई एयरपोर्ट चले गए। वहां उन्हें पता चला कि उनके टिकट और वीजा फर्जी थे। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
