फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Business partners attempted to commit fraud worth six lakh rupees

Lucknow News: बिजनेस पार्टनरों ने किया छह लाख रुपये की ठगी का प्रयास

Tue, 28 Jul 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 28 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Business partners attempted to commit fraud worth six lakh rupees
लखनऊ। माल एवेन्यू निवासी एसएएस ग्लोबल बैटरी फर्म के मालिक राजेश अवस्थी ने चार बिजनेस पार्टनरों व एक अन्य पर छह लाख रुपये की ठगी के प्रयास का आरोप लगाया है। हजरतगंज पुलिस ने पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि हैदराबाद की जूनैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के दिनेश अग्रवाल, निलेश, विकास गोयल, संजय कुमार उनके बिजनेस पार्टनर हैं। इसी फर्म में हिमांशु श्रीवास्तव क्षेत्रीय प्रबंधक हैं। राजेश के मुताबिक दिनेश की फर्म बैटरी बनाती है, जिसे वह बेचते हैं। उन्होंने 2025 में कारोबार के लिए दिनेश की फर्म को तीन ब्लैंक चेक दिए थे। आरोप है कि अक्तूबर 2025 में दिनेश व साथियों ने बैटरी की गारंटी बंद कर दी, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ। बाद में आरोपियों ने पुराने चेक खोने का बहाना बनाकर उनसे तीन नए चेक लिए। आरोपियों ने एक नए चेक में छह लाख रुपये भरकर बैंक में लगाया, जिसे बैंक ने रद्द कर दिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed