फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Students' protest against opposition leaders in Lucknow.

Lucknow News: लखनऊ में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

Tue, 28 Jul 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students' protest against opposition leaders in Lucknow.
प्रदर्शन करते छात्र।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को डिंपल यादव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि विपक्ष के नेता गैर एनडीए शासित राज्यों में हो रहे पेपर लीक पर चुप हैं।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि पंजाब, कर्नाटक, केरल और झारखंड जैसे राज्यों में पेपर लीक हो रहे हैं। इन राज्यों में विपक्ष की सरकारें हैं, लेकिन नेता इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। यही नेता नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन कर रहे थे। छात्रों ने इन नेताओं से अपनी पार्टी या गठबंधन के शिक्षामंत्रियों से इस्तीफा मांगने की मांग की।
विज्ञापन




पुलिस से धक्कामुक्की

छात्र विश्वविद्यालय के गेट नंबर-1 पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे। जब छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट से सड़क पर निकलने की कोशिश की, तो पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पहले से तैनात पुलिस बल ने छात्रों को विश्वविद्यालय के अंदर ही रोकने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने बैरिकेडिंग भी धकेल दी। छात्र आलोक मिश्रा, अनुज त्यागी, सोमेश शुक्ला सहित तमाम छात्रों ने मांग की कि गैर एनडीए सरकारों वाले राज्यों के शिक्षामंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने केरल में कांग्रेस सरकार और झारखंड में इंडी गठबंधन सरकार वाले राज्यों में पेपर लीक का जिक्र किया।

प्रदर्शन करते छात्र।

प्रदर्शन करते छात्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed